UPSC : बुखार में दी थी सौम्या ने परीक्षा , अब बनेगी IAS

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 05:48 PM (IST)

नई दिल्ली : UPSC की ओर से घोषित किए गए सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2017 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सौम्या टॉपर बनी हैं। इस परीक्षा में 9वां स्थान हासिल करने वाली सौम्या ने अपने पहले ही प्रयास में बिना किसी कोचिंग के ये सफलता हासिल की है। 23 साल की  लॉ स्टूडेंट् रही सौम्या को हियरिंग डिसेबिलिटी है। परीक्षा वाले दिन उन्हें 103 डिग्री बुखार था।  उन्हें बुखार में तपता देखकर गार्ड रूम में एग्जाम के लिए अलग व्यवस्था की गई थी, लेकिन उन्हें हिम्मत नहीं हारी और पेपर दिया । 

सौम्या ने पश्चिम विहार के एक स्कूल से पढ़ाई की है और 10वीं की टॉपर रही हैं। सौम्या का कहना है कि उन्हें सुनने में काफी दिक्कत है। उन्हें यह समस्या 11वीं में जाने के बाद शुरू हुई। यह दुख उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी इस समस्या को कमजोरी नहीं बनाया। सौम्या का कहना है कि सिविल सर्विसेज की तैयारी में पैरेंट्स का काफी सपॉर्ट रहा। उनके सपॉर्ट के बिना परीक्षा पास करना मुश्किल था। 

सौम्या ने बताया कि यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की तैयारी उन्होंने पूरी योजनाबद्ध तरीके से की. सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप को सौम्या ने अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया था।  हर रोज तकरीबन 16-17 घंटे की कठिन पढ़ाई के बाद सौम्या ने सफलता हासिल करने में कामयाब हुईं। दिलचस्प बात यह है कि सौम्या के पिता अशोक शर्मा, माता लीना शर्मा, ताऊ पदम शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं और भाई अभिषेक भी डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि इसके उलट सौम्या ने घर पर वकालत को चुना और UPSC की परीक्षा दी। सौम्या का कहना है कि सिविल सेवा की तैयारी करने वालों के कभी भी आत्मबल नहीं खोना चाहिए। सौम्या के मुताबिक, तैयारियों के लिए वह पहले 6-7 घंटे की नींद लेती थीं और पूरा दिन पढ़ाई में लगाती थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News