SWAYAM Exam 2019: 19 और 20 को होगी परीक्षा, ऐसे करें अप्लाई

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 06:04 PM (IST)

नई दिल्ली:  मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से फ्री ऑनलाइन कोर्सेज की होने वाली स्वयं (SWAYAM) परीक्षा का 19 और 20 जनवरी को आयोजन किया गया है। परीक्षा का आयोजन 2 स्लॉट में किया जाएगा।  पहला स्लॉट परीक्षा सुबह 9 बजे, वहीं दूसरा स्लॉट की परीक्षा 2 बजे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
                                                                                                                                                                 

बता दें, 39 कोर्सेज के लिए परीक्षा दो दिन ही आयोजित की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार ने 1 से अधिक कोर्स में एडमिशन लिया है तो उसे एक स्लॉट में एक परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। उम्मीदवार परीक्षा में 40 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर आते हैं उन्हें SWAYAM की ओर से  सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं प्रत्येक कोर्स के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी। एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी सहित आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की फीस 500 रुपये है। वहीं यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा को  सफलतापूर्वक पास कर लेता है को उन्हें फीस वापिस की जाएगी। 

SWAYAM exam 2019: ऐसे करें रजिस्ट्रर  

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं।

-होम पेज पर ‘Swayam examination 2019’ पर  लिंक पर क्लिक करें।

-नई विंडो खुलेगी, उसे ओपन करें।

- ‘log-in’ पर क्लिक करें।

-अब मांगी गई जानकारियां भरें और रजिस्ट्रर करें।

-प्रिंट लेना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News