सरकारी स्कूलों में शिक्षा में सुधार लाने के लिए विशेष मुहिम शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 11:35 AM (IST)

जालन्धरः पंजाब के जालंधर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने उनकी सामर्थ्य में विस्तार करने के लिए एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। उप मंडल मैजिस्ट्रेट परमवीर सिंह ने मुहिम की शुरुआत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम दौरान पांचवी कक्षा तक के स्कूली विद्यार्थियों की गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और अन्य विषयों में सामर्थ्य  बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज सेवी संस्था प्रथम के सहयोग से शुरू की गई इस मुहिम के दौरान इन विषयों में कमजोर विद्यार्थियों की तरफ विशेष ध्यान दिया जायेगा जिससे वह अपनी समस्याओं के हल के लिए आगे आकर अपनी पढ़ाई और जिंदगी को सुधार सकें।  

 

श्री सिंह ने कहा कि एच.एम.बी.कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय सरीन के नेतृत्व में कॉलेज के विद्यार्थियों की तरफ से स्वेच्छा के तौर पर इस कार्य को करने के लिए पहल कदमी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ यह कॉलेज विद्यार्थियों को भविष्य में भी बहुत सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को अन्य कॉलेजों के सहयोग से दूसरे सरकारी स्कूलों में भी लागू किया जाएगा।  
 
 
 
 
       
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News