स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्कूली बच्चों की तैयार करेंगी 80 लाख पोशाक

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 01:32 PM (IST)

जामताड़ा:  झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि राज्य में पंचायतों के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्कूली बच्चों के लिए 80 लाख पोशाक तैयार करेंगी।      

 दास ने यहां शहरपुरा पंचायत के बेना गांव में ग्राम चैपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि राज्य में 40 लाख गरीब बच्चों को साल में दो पोशाक दिया जाना है। इन 80 लाख स्कूली पोशाक को पंचायत स्तर पर तैयार किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि पंचायतों के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ही ये स्कूल ड्रेस तैयार करेंगी।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि युवा ‘शॉर्ट कट’ से आय बढ़ाने का रास्ता छोड़ें। डेयरी फर्म के क्षेत्र में आगे आएं। राज्य में डेयरी उद्योग के विकास की बड़ी संभावना है। जितना भी दूध उत्पादन होगा, उसे मिल्क फेडरेशन सोसायटी खरीदेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News