घर बैठे 50 हजार कमाने का मौका दे रही है मोदी सरकार, आप भी हो सकते हैं हो शामिल

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 04:58 PM (IST)

नई दिल्ली:  मोदी सरकार ने भारतनेट नाम का  एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट में ग्रामीण भारत में इंटरनेट पहुंचाना मुख्य एजेंडा है। इस प्रोजेक्ट के अंडर 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए एक छोटा सा काम करके आप 50 हजार रुपए कमा सकते हैं।


दरअसल, सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए लोगो तैयार करवा रही है। यदि आप डिजाइनिंग में माहिर और रूचि रखते हैं तो आप भी लोगो तैयार कर सरकार को भेज सकते हैं। इसे ऑनलाइन ही सबमिट किया जा सकेगा। इसे तैयार करने के नियम व शर्तें तय हैं। उन्हीं के तहत लोगो आपको तैयार करना होगा।


जिसका लोगो सबसे अच्छा होगा उसे 50 हजार रुपए का ईनाम मिलेगा। इसके अलावा संतोषजनक काम करने पर 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह राशि 5 लोगों को मिलेगी।

अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको 15 मई से पहले अपनी एंट्री जमा करनी होगी। आप www.mygov.in/task/bharatnet-logo-design-contest/ पर क्ल‍िक कर इसके सभी नियम व शर्तें देख सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News