Jharkhand Board Exam 2021: 10वीं बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी, जानें पैटर्न

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 02:54 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आगामी 2021 कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर जारी कर दिया है। वहीं, बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर एक या दो दिन में जारी किए जाएंगे। झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा नौ मार्च से शुरू होंगी और 26 मार्च तक चलेंगी। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में करीब करीब 4.25 लाख विद्यार्थी और इंटरमीडिएट की करीब 3.25 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे।

कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर दो दिन में होगा जारी
JAC के सचिव महीप कुमार सिंह ने बताया कि, 'कक्षा 12 वीं के छात्रों के लिए मॉडल पेपर भी तैयार हैं, इन्हें एक-दो में जारी कर दिया जाएगा। मॉडल पेपर से विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी।' बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के सभी विषयों के मॉडल प्रश्न बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस बार वह छात्र जो बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

साइंस का पेपर 80 होगा नंबर का
इस बार साइंस का पेपर 80 नंबर का होगा। 10 नंबर प्रैक्टिकल और 10 नंबर इंटरनल असेसमेंट के होंगे। जैक अधिकारियों ने बताया कि पहले इंटरनल असेसमेंट 20 मार्क्स का हुआ करता था लेकिन इस साल महामारी के चलते स्कूल बंद रहने के कारण घटाकर 10 मार्क्स का कर दिया है। अभी जैक इंटर मॉडल प्रश्न पत्र जारी होना बाकी है लेकिन परीक्षा का मार्किंग पैटर्न जारी हो चुका है। 

प्रैक्टिकल विषयों का पेपर 70 नंबर का
वहीं, जिन सबजेक्टों को प्रैक्टिकल होगा, उनका पेपर 70 नंबर का होगा और प्रैक्टिकल 30 नंबर का। 70 नंबर के इन पेपरों में 1-1 नंबर के 20 मल्टीपल च्वॉइस आंसर टाइप और 7 अति लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। 2-2 नंबर के  अति लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। तीन - तीन नंबर के पांच लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। 7-7 मार्क्स के दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे।

बिना प्रैक्टिकल वाले सबजेक्टों का पेपर 100 नंबर का होगा
प्रैक्टिकल के बिना वाले सबजेक्ट जैसे हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत, मैथ्स, हिस्ट्री, पॉल साइंस, इकोनॉमिक्स, सोशल साइंस के पेपर 100-100 नंबर के होंगे। इन पेपरों में  1-1 नंबर के 30 मल्टीपल च्वॉइस आंसर टाइप क्वेश्चन और 10 प्रश्न रिक्त स्थान भरो वाले होंगे। 10 अति लघु उत्तरीय प्रश्न दो-दो नंबर के होंगे। 5 लघु उत्तरीय प्रश्न 4-4 नंबर के होंगे। 5-5 नंबर के चार दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News