CBSE 10th Result 2018 : पहले तीन स्थानों पर 25 स्टूडेंट्स , दिल्ली का कोई भी नहीं
punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 04:48 PM (IST)

नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। बोर्ड की ओर से जारी नतीजों में पहले तीन स्थानों पर आये 25 छात्रों में 17 लड़कियां और आठ लड़के हैं लेकिन इनमें दिल्ली का एक भी विद्यार्थी नहीं है। प्रथम स्थान पर आये चार छात्रों में दो उत्तर प्रदेश, केरल और हरियाणा का एक-एक विद्याथी हैं। इनमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। इन सभी के 500 में से 499 अर्थात 99.8 प्रतिशत अंक आये हैं।
इन स्टूडेंट्स में इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) गुडग़ांव के प्रखर मित्तल, उत्तर प्रदेश बिजनौर के आर पी पब्लिक स्कूल की रिमझिम अग्रवाल, स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की नंदिनी गर्ग और भवनी विद्यालय कोच्चि की श्रीलक्ष्मी जी हैं। सात छात्रों ने 498 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर आये सात छात्रों में पांच लड़कियां और दो लड़के हैं। ग्यारह छात्र 497.497 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर रहने वालों में नौ लड़कियां और पांच लड़के हैं।