बिहार के सरकारी स्कूलों के विज्ञान और हिंदी के सिलेबस होंगे अपडेट

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 03:07 PM (IST)

पटनाः सरकारी स्कूलों के तीसरी से 10वीं तक के विज्ञान व तीसरी से 8वीं तक की हिंदी के सिलेबस अपडेट किए जाएंगे। इसमें कुछ चैप्टर हटाए जाएंगे। इनकी जगह आज की जरूरत के अनुसार नए चैप्टर व टॉपिक जोड़े जाएंगे। एससीईआरटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कोशिश है कि बोझिल चैप्टर-टॉपिक को हटाया जाए जिसे पढ़ने में बच्चों को आसानी हो। 

PunjabKesari

बता दे कि 11 साल बाद सिलेबस में बदलाव किया जा रहा है। इसके पहले 2007 में सभी विषयों के सिलेबस को बदला गया था। मिलर हाईस्कूल की हिन्दी की शिक्षिका इंदू कुमारी सिन्हा ने बताया कि सिलेबस अपडेट करना बहुत जरूरी है।  क्योंकि अब इसके कई टॉपिक प्रासंगिक नहीं रहे। 

PunjabKesari

50 शिक्षक तैयार कर रहे दोनों विषयों के कंटेट
साइंस और हिन्दी के लिए नये कंटेंट तैयार करने को राज्यभर के 50 शिक्षकों की टीम बनाई गयी है। अभी
सिलेबस के हर चैप्टर का अध्ययन किया जा रहा है। टीम में शामिल शिक्षकों की मानें तो चैप्टर को अपडेट
के साथ अपग्रेड भी किया जा रहा है। 

अक्टूबर में होगी वर्कशॉप
कंटेंट तैयार करने के बाद उसे चैप्टर के अनुसार शामिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर अक्टूबर
के पहले सप्ताह में 10 दिनों की कार्यशाला होगी। इसमें तैयार कंटेंट पर विचार होगा। इसके बाद उसे
संबंधित चैप्टर में शामिल किया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News