कोरोनावायरस का असर- अमेजन, पेप्सी, डॉमिनोज समेत 15 कंपनियां दे रही जॉब का ऑफर, पढ़े डिटेल

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 05:23 PM (IST)

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के चलते अमेरिका, ब्रिटेन सहित दुनिया के कई देशों में लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। छोटे-बड़े स्टोर्स बंद हैं, जिससे लाखों प्रोफेशनल्स बेरोजगार हो गए हैं। इस बीच दुनिया की 15 कंपनियां ऐसी है जो लोगों को जॉब का ऑफर दें रही है। इन कंपनियों के जरिये  50 हजार से 1 लाख तक नई भर्तियां जल्द होने जा रही है। ये नई नौकरियां वॉलमार्ट, अमेजन, पेप्सी, सीवीसी, डॉमिनोज, जीई और पिज्जा हट जैसी कंपनियों में मिलने जा रही हैं। इनमें पार्ट टाइम के साथ फुल टाइम जॉब शामिल हैं। 

ये कंपनियां देगी जॉब 

1.पेप्सिको
आने वाले महीनों में कंपनी 6000 नए लोग रखने जा रही है। जॉब प्रोफाइल अभी जाहिर नहीं की है।

2.पिज्जा हट 
30 हजार नए स्टाफ भर्ती करने की तैयारी कर चुकी है। इनमें ड्राइवर, रसोइए, आदि की की पोस्ट हैं।

3. डोमिनोज
दुनिया की सबसे बड़े पिज्जा स्टोर ने 10 हजार नई नियुक्तियां करने की बात कही है।

4. वालग्रीन
दवा कंपनी ने 9000 से ज्यादा फुल टाइम और पार्ट टाइम जॉब देगी। इनमें कस्टमर सर्विस के साथ फार्मेसी टेक्निशियन रखे जाएंगे।

5. अल्दी
ग्रॉसरी स्टोर चेन अल्दी 5000 से ज्यादा नौकरियां दे रही है। इनमें ह्यूमन रिसोर्स और पब्लिक रिलेशन और आईटी फील्ड के हैं।

6. क्रूगर
कोरोना प्रको को बढ़ते देख कंपनी 10 हजार लोगों को रोजगार देगी। ये फुल टाइम जॉब होंगे। कंपनी अब तक 2000 भर्तियां कर चुकी है।

7. अमेजन
कंपनी को लॉकडाउन के दौरान भारी संख्या में ऑर्डर मिले हैं। कंपनी वेयरहाउस-डिलीवरी के लिए 1 लाख से ज्यादा भर्तियां कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News