इस मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाई जाती है झाड़ू, खत्म होते हैं त्वचा रोग

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2016 - 09:26 AM (IST)

भगवान शिव पर दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजों को चढ़ाया जाता है परंतु एक ऐसा शिव मंदिर भी है, जहां पर झाडू अर्पित करके पूजा की जाती है। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में बीहाजोई गांव में पुरातन पतालेश्वर शिव मंदिर स्थित है। यहां लोग भोलेनाथ का पूजा हेतु लंबी-लंबी लाईनों में खड़े रहते हैं। इस मंदिर में श्रद्धालु भोलेनाथ की आराधना हेतु झाडू अर्पित करते हैं। यहां शिवलिंग पर दूध, जल और फल के साथ-साथ सीखों वाली झाड़ू को भी अर्पित किया जाता है।

 

माना जाता है कि पतालेश्वेर मंदिर में भोलेनाथ को झाडू अर्पित करने से प्रत्येक इच्छाएं पू्र्ण होती हैं। झाडू के अर्पण से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है। यह मंदिर पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यह मंदिर 150 वर्ष प्राचीन है।

 

मंदिर में झाडू को अर्पित करने की प्रथा बहुत प्राचीन है। भोलेनाथ को झाडू अर्पित करने के लिए प्रतिदिन भक्त कई-कई घंटों तक कतारों में लगे रहते हैं। इस मंदिर में भगवान शंकर के दर्शनों हेतु भी बहुत से श्रद्धालु आते हैं। 

 

कहा जाता है कि इस गांव में भिखारीदास नाम का एक बहुत धनी व्यापारी रहता था। वह चर्म रोग से ग्रसित था। एक दिन जब वह इस रोग के इलाज हेतु जा रहा था कि तभी उसे प्यास लगी। वह अपनी प्यास बुझाने इस मंदिर में आया तो उस समय मंहत जी झाडू लगा रहे थे और वह उनसे जा टकराया। जिसके पश्चात बिना इलाज करवाए उसका रोग ठीक हो गया। जिससे सेठ बहुत प्रसन्न हुआ और मंहत को धन देना चाहा परंतु उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। मंहत ने इसके बदले यहां मंदिर निर्माण की बात कही। कुछ समय बाद भिखारीदास ने वहां पर शिव मंदिर का निर्माण करवा दिया। उस समय से ही यह कहा जाने लगा कि यहां झाडू अर्पित करने से त्वचा संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News