अपने पार्टनर की दाढ़ी-मूछ से जान सकते हैं उसकी NATURE

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 02:07 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
समुद्र शास्त्र में मानव के शरीर से जुड़े ऐसे कईं तथ्य बताए गए हैं, जिनसे किसी भी इंसान के स्वभाव से लेकर उसके पूरे व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आएं हैं। हम आपको बताने वाले हैं पुरुषों की दाढ़ी-मूंछ से जुड़ी ऐसी जानकारी के बारे में जिसका आप में लगभग लोग अंजान ही होंगे। तो आइए देर ने करते हुए जानते हैं-

PunjabKesari,Beard, दाढ़ी-मूंछ
आज के समय में हर चीज़ का फैशन बदल रहा है। जैसे कपड़ों का, जूतों का, यहां तक कि रहने-सहने का। कहते हैं हर किस्म के नए फैशन को महिलाएं पूरी तरह से फॉलो करतै हैं तो ऐसे में इसमें पुरुष कैसे पीछे रह सकते हैं। वो पूरी ज़ोर-शोर से अपने आप को नए ट्रेंड के हिसाब से डालने की कोशिश करते हैं। इस नए ट्रेंड में दाढ़ी-मूंछ का भी अहम रोल होता है। पुरुष अलग-अलग स्टाईल की दाढ़ी-मूंछ बनवाते हैं। आम लोगों के लिए ये केवल एक स्टाईल कहलाता है। लेकिन समुद्र शास्त्र से अवगत लोग जानते होंगे कि किसी भी पुरुष की दाढ़ी-मूंछ को देखकर उनके स्वभाव को जाना जा सकता है। ठीक वैसे जैसे समुद्रशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर उनके व्यक्तित्व से जुड़ी बाते जान सकते हैं।   

लड़कियों का बाल खुले छोड़ना, अच्छा या बुरा ? जानें, यहां (VIDEO)

जानते हैं किस प्रकार की दाढ़ी-मूंछ रखने वाले व्यक्ति के गुण-स्वभाव कैसा होता है-
जिन लोगों की दाढ़ी लंबी, घनी और नीचे की ओर से नुकीली होती है, उनमें दृढ़ विश्वास, सहनशीलता, गंभीरता, संयम, मनन, चिंतन व सात्विक जैसे गुण पाए जाते  हैं। मगर वहीं अगर दाढ़ी अस्त-व्यस्त, बिखरी हुई होतो है वो कट्टरपंथी, रूढ़ी, अंधविश्वासी किस्म के होते हैं।
PunjabKesari,Beard, दाढ़ी-मूंछ
जिनकी दाढ़ी छोटी होती है यानि प्राकृतिक रूप से छोटी हाती है वे रचनात्मक कामों में दक्ष होते हैं। गुप्त विधाओं की ओर इनका अधिक रूझाव होता है। साथ ही ये लोग जादू-टोना, तंत्र, भूत-प्रेत आदि रहस्यात्मक शास्त्रों के ज्ञानी भी होते हैं।

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिनकी दाढ़ी गाल और ठोढ़ी पर बाल हों और हनु पर ना हों या फिर हनु व ठोड़ी पर बाल हों, गाल पर न हो तो वह असमान दाढ़ी कहलाती है। इस प्रकार के व्यक्ति चंचल, उच्छृंखल, अविश्वस्त, धूर्त और कूटनीतिज्ञ प्रवृत्ति किस्म के होते हैं।

अगर आप हो रहे हैं गंजे तो ये देखना न भूलें ! (VIDEO)

फ्रेंच, रूसी आदि स्टाईलयश दाढ़ी वाले व्यक्ति नेता, चित्रकार, कवि, पत्रकार या अभिनेता हो सकते हैं।
PunjabKesari,Beard, दाढ़ी-मूंछ
जिनकी दाढ़ी दो समान भागों में विभाजित रहती है ऐसे व्यक्तियों के मन और मस्तिष्क के विचारों के मध्य द्वंद्व चलता रहता है। वे कभी शांत, गंभीर तो कभी चंचल और अस्थिर होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News