इन मंत्रों का जाप बना सकता है आपको करोड़पति !

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 11:42 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। श्रीकृष्ण भी श्रीहरि का ही एक रूप हैं इसलिए इस दिन इनकी आराधना बहुत शुभकारी मानी जाती है। ज्योतिष की मानें तो इस दिन इनकी पूजा के साथ-साथ कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो श्रीकृष्ण प्रसन्न हो कर जातक की सभी समस्याओं का निवारण खुद करते हैं। तो आइए जानतें हैं गुरुवार को किन मंत्रों का जाप आपको श्रीकृष्ण के आशीर्वाद के साथ-साथ परेशानियों से छुटकारा दिलाएगा। श्री कृष्ण के ये मंत्र बना देंगे धनवान- 

PunjabKesariसप्तदशाक्षर श्रीकृष्ण मंत्र : ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा 

PunjabKesariज्योतिष के अनुसार 17 अक्षरों का यह मंत्र महा शक्तिशाली और सर्व सिद्धि प्रदाता माना गया है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इस मंत्र का पांच लाख बार जाप करने से ये मंत्र सिद्ध हो जाता है। परंतु ध्यान रहे कि जप के बाद मंत्र जाप के दशांश की भी हवन कुंड में आहुति दे दें। कहते हैं जो भी व्यक्ति इस मंत्र को सिद्ध कर लेता है वो धनवान हो जाता है और उस पर सदैव भगवान कृष्ण की कृपा रहती है।

PunjabKesariसात अक्षरों वाला धन प्राप्ति श्रीकृष्ण मंत्र-
गोवल्लभाय स्वाहा

यह कृष्ण मंत्र हर मनोकामना पूर्ण करने की शक्ति रखता है। ज्योतिष के अनुसार इस मंत्र के जाप की संख्या सवा लाख होती है। माना जाता है कि एक बार जब ये मंत्र सिद्ध हो जाए तो फिर जातक का धनवान बनने का सपना बहुत जल्दी पूरा होता जाता है। अन्य कृष्ण मंत्र-

PunjabKesariकृं कृष्णाय नम:

गोकुल नाथाय नम:

क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नम:

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News