World Sankirtan Tour : चैतन्य महाप्रभु रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

World Sankirtan Tour: गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में विगत 7 दिनों से चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं होली महोत्सव में कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी का आगमन हुआ। कथा वाचिका देवी चित्रलेखा जी ने श्री राधा नाम का पटका पहनाकर सांसद जी का स्वागत सत्कार किया। गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में हो रही गौ सेवा से सासंद महोदय अत्यधिक प्रभावित नजर आये। कथा के अंतिम दिवस में वृंदावन के कथा वाचक श्री गौर दास महाराज व हारियाणा से कथा वाचिका साध्वी ज्योति का आगमन हुआ। कथा के अंतिम दिवस में भक्तों ने आपस में फूल व गुलाल लगाकर होली का जमकर आनंद लिया।

हॉस्पिटल की संचालिका कथा वाचिका देवी चित्रलेखा जी ने बताया कि आगामी 17 मार्च को गौर पूर्णिमा को भगवान गौरांग महाप्रभु जी के 536वें प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर संकीर्तन प्रथा के जन्मदाता श्री चैतन्य महाप्रभु जी की भव्य संकीर्तन रथ यात्रा होडल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर गौसेवा धाम तक निकाली जाएगी। जिसमे हजारों भक्त सम्मलित होकर भजन संकीर्तन व महामंत्र का गायन करते हुए नजर आएंगे।  

इस कार्यक्रम में संकीर्तन गायन के लिए इस्कॉन वृन्दावन से देवी गौरा मणि जी व उनके विदेशी साथियों का भी आगमन हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर से किया जा रहा है। इसका प्रसारण आस्था चैनल के माध्यम से समस्त देश के साथ-साथ विदेशों में भी किया जायेगा। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से सजा रथ,  फूल बंगले से चैतन्य महाप्रभु जी की भव्य प्रतिमा सजाई जायेगी। श्री राधे गाविन्द जी की झांकी आदि आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी यात्रियों के भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई है और गौ सेवा धाम में भर्ती 300-400 बीमार गौमाताओं के लिए 56 भोग का आयोजन किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News