World Longest River Cruise: सफर पर निकला दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 09:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वाराणसी (वार्ता):  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में टैंट सिटी का उद्घाटन के अलावा दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से रवाना किया। नदी में चलने वाला जहाज ‘एमवी गंगा विलास’ अपने पहले सफर पर रवाना हो गया।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस दौरान यह भारत और बंगलादेश में 27 नदी प्रणालियों को पार करते हुए बंगलादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। इस क्रूज में सभी लग्जरी सुविधाओं से युक्त 3 डैक, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं। इस क्रूज की पहली यात्रा पर स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक रवाना हुए हैं। 

इस लंबी यात्रा में यह क्रूज विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बंगलादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगा। उन्होंने कहा कि गंगा विलास क्रूज सेवा और नई परियोजनाओं से पूर्वी भारत में व्यापार और पर्यटन से जुड़े नए मार्गों को खोलेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News