स्त्रियों को घर में करने चाहिएं ये काम, आर्थिक तंगी दूर हो बरकत में होगी वृद्धि

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 11:22 AM (IST)

स्त्रियां घर की लक्ष्मी होती है। शादी के बाद वे जिस घर में जाती हैं, उस घर से उनका भाग्य जुड़ जाता है। स्त्रियों को ऐसे काम करने चाहिए जिससे घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहे। ज्योतिष अौर वास्तु में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से घर में सदैव बरकत बनी रहती है। 

रोजाना शाम के समय तुलसी के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। इससे घर में बरकत बनी रहती है। 

वास्तु में उत्तर-पूर्व को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना गया है। इस दिशा में सदैव साफ-सफाई रखनी चाहिए। इस कोने में मंदिर बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सदैव बरकत रहती है। 

घर में प्रतिदिन घी अौर गुड़ का धूप देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन अौर बरकत में वृद्धि होती है।

घर के मुख्यद्वार के बाहर के भाग को प्रतिदिन धोना चाहिए। इसके अतिरिक्त हफ्ते में कम से कम एक बार गंगाजल अौर कच्चे दूध से भी धोएं। इसके बाद कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है अौर नकारातमक ऊर्जा भी घर में प्रवेश नहीं करती।

महिलाएं रात को सोने से पहले अपने बालों को न धोएं। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है।

सप्ताह में एक सोने से पूर्व घर के सभी कमरों में थोड़ा-थोड़ा सेंधा नमक या काला नमक पेपर पर रखकर फर्श के ऊपर रख देना चाहिए। इसके बाद सुबह उठकर सबसे पहले बिना किसी से बात किए उसे घर से बाहर फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

रात को सोने से पहले रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। खाली बाल्टी रखने से घर में तनाव और चिंता में वृद्धि होती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News