अजब-गजब: एक-दूसरे की बीवियां चुराकर रचाते हैं विवाह

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 11:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वोदाब्बे (इंट.): दुनिया में आज भी ऐसी कई जनजातियां मौजूद हैं, जिनके रीति-रिवाज दुनिया के बाकी हिस्सों से बेहद अलग हैं। पश्चिम अफ्रीका के अलग-अलग देशों में भी इसी तरह के रीति-रिवाज हैं। दरअसल वोदाब्बे में एक प्रथा है जिसमें लोग एक-दूसरे की बीवियां चुराकर उनके साथ विवाह रचाते हैं। इसके लिए वहां एक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में वोदाब्बे की जनजाति के लोग शामिल होते हैं। उसके बाद लोग एक-दूसरे की बीवियां चुराते हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

उसके बाद वो इन महिलाओं से शादी करते हैं। बता दें कि इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगों की पहचान है। इस रिवाज के मुताबिक, यहां पहली शादी घर वालों की मर्जी से ही होती है, लेकिन दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी चुरानी पड़ती है। इसके लिए हर साल गेरेवोल फैस्टीवल का आयोजन किया जाता है।

इस फैस्टीवल के दौरान लड़के चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को रिझाते हैं। हालांकि ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उस वक्त महिला का पति यह सब न देख रहा हो। महिला के मान जाने के बाद पुरुष पहले से शादीशुदा महिला को लेकर भाग जाते हैं। बाद में दोनों का विवाह समुदाय के लोग करवा देते हैं।

PunjabKesari kundli


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News