Wind Chime Vastu Tips : सिर्फ एक विंड चाइम से बदल सकता है घर का माहौल, जानें सही दिशा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 01:10 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Wind Chime Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में विंड चाइम को केवल घर की सजावट की वस्तु नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का एक शक्तिशाली यंत्र माना गया है। इसकी मधुर ध्वनि न केवल कानों को सुकून देती है, बल्कि घर के भीतर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सुख-समृद्धि के द्वार भी खोलती है। लेकिन, विंड चाइम का पूरा लाभ तभी मिलता है जब उसे सही दिशा, सही धातु और सही छड़ियों की संख्या के अनुसार लगाया जाए। आइए विस्तार से जानते हैं विंड चाइम से जुड़े वास्तु टिप्स।

Wind Chime Vastu Tips

विंड चाइम और वास्तु का संबंध
वास्तु के अनुसार, विंड चाइम ध्वनि विज्ञान पर काम करता है। जब हवा के झोंकों से इसकी छड़ें आपस में टकराती हैं, तो एक विशिष्ट कंपन पैदा होता है जो वातावरण की ऊर्जा को शुद्ध करता है। यह घर के ची के प्रवाह को संतुलित करता है।

सही दिशा का चुनाव 
 यदि विंड चाइम धातु जैसे लोहे, पीतल या एल्युमीनियम का बना है, तो इसे पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है। यह बच्चों के सौभाग्य और घर में नए अवसरों को बढ़ाता है। यदि आप लकड़ी या बांस का विंड चाइम उपयोग कर रहे हैं, तो इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोने में लगाएं। यह दिशा विकास, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी है। मिट्टी, सिरेमिक या क्रिस्टल से बने विंड चाइम इन दिशाओं के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं। यह रिश्तों में मजबूती और ज्ञान की वृद्धि में सहायक होते हैं।

Wind Chime Vastu Tips

छड़ियों की संख्या का महत्व
विंड चाइम खरीदते समय उसकी छड़ियों की संख्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए:

5 छड़ियां पांच तत्वों का प्रतीक है। यह घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए सबसे प्रभावी है। 6 छड़ियां यदि आप घर में सुख-समृद्धि और धन चाहते हैं, तो 6 छड़ियों वाला मैटल विंड चाइम उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं। 7 छड़ियां यह बच्चों की रचनात्मकता और उनके भविष्य के लिए शुभ माना जाता है। इसे पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। 8 छड़ियां सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति के लिए 8 छड़ियों वाला विंड चाइम सबसे अच्छा माना जाता है।

Wind Chime Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News