क्यों किया जाता है केले के पत्तों पर भोजन ?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 02:32 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हमारे भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में हर चीज़ को लेकर कई तरह की परंपराएं प्रचलित हैं। आज हम बात करेंगे खाना खाने की परंपरा के बारे में। आप सबने ये तो देखा ही होगा कि हर जगह खाना प्लेट में रखकर ही खाया जाता है। लेकिन दक्षिण भारत में केले के पत्तों पर भोजन करने का नियम बहुत ही प्राचीन है और जिसे आज भी वहां के लोग निभा रहें हैं। उनका ऐसा मानना है कि इससे हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। तो चलिए इस परंपरा से जुड़ी कुछ ओर खास बातों के बारे में जानते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
केले का पेड़ माना गया है पूजनीय
शास्त्रों में केले का पेड़ पूजनीय माना गया है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इसमें भगवान विष्णु का वास होता है। भगवान सत्यनारायण की कथा में इन पत्तों का विशेष महत्व है। वास्तु का हिसाब से अगर घर से वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो ये पेड़ जरूर लगाएं। 

केले के पत्ते में होते हैं पोषक तत्व
ऐसा माना जाता है कि केले के पत्तों पर गर्म खाना परोसा जाता है। जिससे पत्तों में मौजूद पौषक तत्व खाने में आ जाते हैं। केले में मौजूद तत्व स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। रोजाना केले के पत्ते पर खाना खाने से बाल स्वस्थ रहते हैं। फोड़े- फुंसियों की बीमारी से बचाव होता है। पेट से संबंधित बीमारियां जैसे कब्ज, अपच, गैस की समस्याएं दूर रहती हैं।
PunjabKesari, kundli tv
लाभ
केले के पत्तों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि पत्तेदार सब्जियों में पाए जाते हैं। केले के पत्ते पर खाना खाने पर ये एंटीऑक्सीडेंट सीधे हमारे शरीर में पहुंचते हैं। इनकी वजह से त्वचा को लाभ मिलते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
जो लाभ केले खाने से मिलते हैं, वही लाभ केले के पत्तों पर रखा खाना खाने से भी मिलते हैं।
प्लास्टिक से बने बर्तनों में रखा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहता है। धातुओं के बर्तनों की सफाई के लिए साबून-सर्फ जैसे केमिकल का उपयोग किया जाता है। ये केमिकल भी हमारे स्वास्थ्य को धीरे-धीरे ही सही, लेकिन नुकसान पहुंचाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News