किन कामों का प्रभाव करता है आपको बर्बाद, जानिए यहां

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 05:14 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पैसों की दिक्कत एक ऐसी परेशानी है जिसका सामना हर किसी को अपने जीवन में एक न एक बार करना ही पड़ता है। यानि अब इसे रोकना तो हमारे लिए संभव नहीं है मगर अपने हालातों को बदलना प्रत्येक व्यक्ति के बस में है। जी हां, धार्मिक शास्त्रों के अनुसार हमारे जीवन में होने वाली हर घटना का संबंध हमारे द्वारा किए गए कर्मों से होता है। कहने का अर्थ ये है कि जस तरह के आपके कर्म होंगे वैसा ही आपका जीवन होगा। अगर आप अच्छे या सही कार्य करते हैं तो इसका रिजल्ट भी आपको अच्छा ही मिलेगा। अन्यथा अगर अच्छे कार्यों को नज़रअंदाज़ करते हुए ऐसे कार्य करते हैं जिसे करने की मनाही की जाती है तो इसका नैगेटिव असर हमें अपने जीवन पर अच्छे से दिखाई दे जाता है। अब आप यकीनन सोच रहे होंगे कि भला हम किस बारे में बात कर रहे हैं। तो आपको ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दरअसल हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे कामों के बारे में जिसका धार्मिक शास्त्रों के साथ-साथ वास्तु में भी वर्णन किया गया है। इसमें किए उल्लेख के मुताबिक इंसान की छोटी-छोटी गलतियां कभी कभी उसके जीवन में बड़े बड़े आर्थिक संकट पैदा कर देती हैं। अगर यहां ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर ग्रह नक्षत्र हम पर प्रभाव डालता है जो अच्छा भी हो सकता है व बुरा भी। कई बार इसके चलते पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है चलिए जानते हैं इसके लिए आपको अपने कौन से कार्यों में कुछ परिवर्तन करना चाहिए।
PunjabKesari, hair cut, hair cutting
बाल कटवाना-
बाल तो हर व्यक्ति कटवाता है फिर चाहे वो पुरूष हो या महिला। मगर इस दौरान इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसके कटवाने के लिए दिन कौन सा अच्छा है। जी हैं, कई बार ऐसा होता है कि हम जाने-अनजाने में गलत दिन बाल कटवा लेते हैं, जिसका हमारे जीवन पर उल्टा प्रभाव पड़ जाता है। त

यहां जानें कौन सा दिन इसके लिए बेहतर होता है- 
कहा जाता है कि सब दिनों में से सबसे ज्यादा बुधवार और शुक्रवार को शुभ माना जाता है। माना जाता है बुधवार के दिन बाल या नाख़ून कटवाना शुभ रहता है। गया 
धार्मिक एवं वास्तु के अनुसार इस दिन बाल कटवाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए बुधवार और शुक्रवार को बाल कटवाए जा सकते हैं।
PunjabKesari, hair cut, hair cutting
तो वहीं इसके अलावा शुक्रवर का दिन नाखून काटने के बहुत अच्छा होता है। बता दें कि, शास्त्रों में ये साफ़-साफ़ कहा गया है कि, नाखून या बाल काटने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा अच्छा होता है। ऐसा करने से जीवन में खूब तरक्की मिलती है और भाग्य चमकता है। 

किस दिन नहीं कटवाने चाहिए बाल- 
रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को भूलकर भी बाल, दाढ़ी तथा नाखून नहीं काटने या कटवाने चाहिए। इससे जीवन पर उल्टा असर होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि, इन दिनों में ऐसा करने से बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
PunjabKesari, nail paint


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News