Weekly Tarot Horoscope (24.08.2026 से 30.08.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 11:54 AM (IST)
मेष- ये वीक आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। जिन लोगों का पैसा कहीं अटका हुआ है या उन्होंने किसी को उधार दिया है, उन्हें अपना पैसा वापस मिल सकता है। इससे आर्थिक राहत मिलेगी। संभल-संभाल कर कोई भी काम करें अन्यथा शत्रु हावी हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9
वृष- इस सप्ताह आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। जिस काम को करने में जोखिम लग रहा था, वे आसानी से पूरा हो जाएगा।परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। संतान कहने से बाहर जा सकती है, धैर्य न खोएं। अपनी दिनचर्या नियमित रखें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी प्रियजन से मिली अच्छी खबर घर का माहौल खुशनुमा कर सकती है।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1
मिथुन- इस सप्ताह धन आने के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा। फैमिली लाइफ सूखपूर्वक व्यतीत होगी। घर के सदस्यों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। व्यस्तता के बीच आराम के लिए समय निकालें। नींद की कमी से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा।
उपाय- शहद का सेवन करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
कर्क- इस वीक आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिल सकती है लेकिन कड़ी मेहनत के बाद ही मनचाहा मुकाम हासिल कर पाएंगे। बिजनेस में नई डील्स फाइनल होंगी। परिवार का कोई सदस्य गलत काम में पड़ सकता है, जिस वजह से थोड़ी परेशानी रहेगी।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9
सिंह- इस वीक नई योजनाओं में पैसा लगाना फायदेमंद रह सकता है। करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने से मान-सम्मान बढ़ेगा। यह अवधि छात्रों के लिए भी प्रगति के संकेत दे रही है। परिवार के किसी सदस्य की समस्या में आपकी मदद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अधिक तला-भुना खाने से बचें। नियमित हल्की एक्सरसाइज लाभ दे सकती है।
उपाय- 16 सोमवार के व्रत रखें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7
कन्या- इस वीक भागदौड़ बनी रहेगी, कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। घर में सुखद माहौल रहेगा। किसी करीबी के साथ घूमने या साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5
तुला- इस वीक आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, मनचाही वस्तुएं खरीदने में सफल रहेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। घर में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन परिवार का सहयोग भी मिलेगा। तनाव और अनियमित दिनचर्या से बचें। योग या सुबह की सैर लाभकारी हो सकती है।
उपाय- महादेव के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9
वृश्चिक- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके काम अभी थोड़ा समय और लेंगे, हताश न हों। फाइनेंशियल कंडिशन को ध्यान में रखकर कोई भी कदम उठाएं। घर में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा या मनोरंजक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। अपनी फिटनेस रूटीन को नियमित बनाए रखें और खान-पान में संतुलन रखें।
उपाय- हनुमान जी को पान अर्पित करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
धनु- किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे कारोबार में उछाल आएगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। हालांकि छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचें। ऊर्जा अच्छी रहेगी, फिर भी जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5
मकर- इस वीक तनाव का असर आपकी ऊर्जा पर पड़ सकता है। पर्याप्त आराम और शांत वातावरण आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी बदलने के लिए अनुकूल समय है लेकिन अच्छे से विचार कर कोई कदम उठाएं। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित भोजन से बचें।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
कुंभ- कारोबार से जुड़े लोगों को विस्तार के मौके मिलेंगे और व्यापार में कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए करियर के नए रास्ते खोल सकती है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7
मीन- ये सप्ताह आपके लिए बेहद फलदायी साबित होगा। धन में वृद्धि के योग बनेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी पुराने मतभेद को बातचीत से सुलझाने का मौका मिलेगा। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करके पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
