Weekly Tarot Horoscope (17.08.2026 से 23.08.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 11:51 AM (IST)

मेष- यह समय आपके लिए जिंदगी में महत्वपूर्ण साबित होगा। आत्मबल मजबूत होगा। संतान के लिए भी समय शुभ रहने वाला है। अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। अचल संपत्ति व जायदाद का लाभ होगा। किसी भी व्यक्ति को उधार या कर्ज देते समय थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। जीवन साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा।
उपाय- पीले कागज़ पर पिंक स्केच पेन से ॐ लिख कर जेब में रखें।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 5

वृष- इस वीक खर्चों में वृद्धि की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर बीच-बीच में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। कैरियर के लिहाज से आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कार्यस्थल व समाज में आप अपनी विशेष छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे।
उपाय- ॐ व्यालाय नमः गुरुवार को इस मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ नंबर- 6

मिथुन- इस वीक गुप्त शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है परंतु आपके इरादों की मजबूती कोई हानि नहीं होने देगी। लम्बे समय से चली आ रही किसी समस्या के निदान से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। कैरियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पदोन्नति की भी संभावना है।
उपाय- केसर की डिब्बी अपनी जेब में रखें।
शुभ रंग- समुद्री हरा
शुभ नंबर- 9

कर्क- इस वीक आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नया वाहन व मकान खरीदने का योग भी है। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है जिससे परिवार के साथ खुशियां मनाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकाग्र होना होगा।
उपाय- छोटे बच्चों को अमरुद बांटें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 5

सिंह- सप्ताह की शुरुआत शिक्षा को लेकर नए अवसरों के साथ होगी। इस समय की गई लापरवाही से आप भविष्य में आने वाले सुनहरे अवसरों को खुद ही खो देंगे। बेरोजगार युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है और जो लोग नौकरी पेशा हैं ,उनका प्रमोशन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
उपाय- घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में केसर से ॐ लिखें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ नंबर- 7

कन्या- इस सप्ताह साझेदारी में व्यापार करने वालों को फायदा होगा। पिछले कुछ समय से जो काम लंबित चल रहे थे, उनके पूरे होने की संभावना बन रही है। बिजनेस के विस्तार के लिए कुछ जरूरी कदम उठा सकते हैं। शत्रु पराजित होंगे। नए शादीशुदा जोड़े को इस सप्ताह गर्भधारण से जुड़ी खबर भी मिल सकती है। आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 
उपाय-  भगवान विष्णु पर दही चढ़ाकर खाएं।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ नंबर- 7

तुला- इस वीक बनते कार्यों में विघ्न आएंगे लेकिन नौकरी व कारोबार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। काफी देर से कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक निवेश भी लाभकारी रहेगा। परिवार को कम समय दे पाने की वजह से परिवारिक जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। पुराने दर्द ऊभर सकते हैं लेकिन सहनशक्ति बनी रहेगी।
उपाय- केसर से अपने माथे पर तिलक लगाएं।
शुभ रंग- पीच
शुभ नंबर- 2

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके और परिवार के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में सुधार होगा और विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं, पेपर वर्क ध्यान से करें। मनचाही जगह पर तबादला होने की भी पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके नए आइडियाज आपको तरक्की दिलवाएंगे। समाज में मान-यश बढ़ेगा। आपका साहस व आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। 
उपाय- बाल गोपाल को साबूदाने की खीर का भोग लगाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ नंबर- 7

धनु- यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा । कभी मन खुश रहेगा तो कभी एकदम निराशा भी होगी। पुरानी प्रॉपर्टी को मेंटेन करने पर भी आप धन खर्च कर सकते हैं। संपत्ति के मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घरेलू जीवन आमतौर पर अच्छा रहेगा। घर के बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- फिटकरी पर सिंदूर लगाकर किसी सुहागन को दें।
शुभ रंग- हरा 
शुभ नंबर- 5

मकर- सप्ताह की शुरुआत किसी नए काम के साथ होगी और आप उस काम को पूरे साहस और उत्साह के साथ करेंगे। किसी महिला मित्र के साथ काम करने का अवसर मिले तो आप आगे न ही बढ़ें तो बेहतर रहेगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। कैरियर से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। धनागम सामान्य रहेगा। किसी समारोह में शामिल होंगे।
उपाय- पीपल की 7 परिक्रमा करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला
शुभ नंबर- 1

कुंभ- इस वीक किसी नए व्यापार के बारे में सोचा जा सकता है, जिसमें आपको आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी, जिसके लिए आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। परिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदाई साबित होगा। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। इंफेक्शन या मौसमी बीमारी की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। अति भावुकता से बचना होगा। 
उपाय- हरे कपड़े में नारियल व मिश्री बांधकर गणेश मंदिर में चढ़ाएं।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 3

मीन- इस सप्ताह व्यापार में मुनाफे की बेहतरीन संभावनाएं हैं। साझेदारी में भी व्यवसाय चमकेगा। आय के स्रोत निश्चित रूप से बढ़ेंगे। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ है। संतान से खुशियां मिलेंगी। गलत संगति से दूर रहें नहीं तो समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो सकते हैं। पाचन तंत्र से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं इसलिए सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- पीतल के लोटे में जल व रोली डालकर दान करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 3

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News