Weekly Tarot Horoscope (03.08.2026 से 09.08.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 03:02 PM (IST)

मेष राशि 
इस सप्ताह आप नेतृत्व और अद्भुत आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कड़े फैसले सही साबित होंगे। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों या पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अहंकार से बचें। आर्थिक मामलों में नियंत्रण बना रहेगा।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का 3 बार पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी अर्पित करें।
शुभ रंग: गहरा लाल 
शुभ दिशा: पूर्व 
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि 
यह सप्ताह आपके लिए सुख-समृद्धि और रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च होगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहद मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद महिला या कन्या को सफेद मिठाई अथवा मिश्री खिलाएं।
शुभ रंग: क्रीम 
शुभ दिशा: दक्षिण-पूर्व 
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि 
रिश्तों और साझेदारी के लिहाज से यह सप्ताह बेहतरीन है। व्यापार में नए लोगों से तालमेल बनेगा। यदि जीवन में कोई बड़ा निर्णय लेना है, तो दिल और दिमाग का संतुलन बनाकर चलें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय  से वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। 
उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं और 'ॐ बुं बुधाय नमः' का जाप करें।
शुभ रंग: हल्का हरा 
शुभ दिशा: उत्तर 
शुभ अंक: 5

कर्क राशि 
भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए ओवरथिंकिंग से बचें। अनजान डर के कारण काम में मन कम लगेगा। माता की सेहत का खास ख्याल रखें और पानी का सेवन अधिक करें।
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध और गंगाजल अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद 
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम 
शुभ अंक: 2

सिंह राशि 
यह सफलता, प्रसिद्धि और नई ऊर्जा का कार्ड है। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान तेजी से बढ़ेगा। अटके हुए सरकारी काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय: रोज सुबह तांबे के लोटे में अक्षत और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग: सुनहरा या संतरी 
शुभ दिशा: पूर्व 
शुभ अंक: 1

कन्या राशि 
इस सप्ताह आपको जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आत्ममंथन, शांति और भविष्य की प्लानिंग के लिए यह समय बहुत अच्छा है। किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु की सलाह आपके करियर की बड़ी रुकावट को दूर करेगी।
उपाय: भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
शुभ रंग: गहरा हरा 
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 7

तुला राशि 
यदि कोई कानूनी या प्रॉपर्टी का मामला अटका हुआ था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपने निजी और पेशेवर जीवन में बेहतर संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी ईमानदारी का फल आपको करियर में प्रमोशन के रूप में मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: गुलाबी या आसमानी 
शुभ दिशा: पश्चिम 
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि 
यह सप्ताह जीवन के एक पुराने, नकारात्मक दौर के खत्म होने और नए, सकारात्मक अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। पुरानी गलत आदतों या टॉक्सिक रिश्तों को पीछे छोड़ आगे बढ़ें, बड़ी सफलता आपका इंतजार कर रही है।
उपाय: शनिवार के दिन किसी गरीब को काले चने या भोजन दान करें।
शुभ रंग: मैरून या गहरा लाल 
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ अंक: 4

धनु राशि 
भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूमने वाला है। समय पूरी तरह से आपके अनुकूल हो रहा है। अचानक से धन लाभ या करियर में कोई बड़ा ब्रेक मिलने के मजबूत योग हैं। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह सप्ताह उत्तम है।
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और केले के वृक्ष की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला 
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व 
शुभ अंक: 3

मकर राशि
यह वीक मकर राशि के जातकों के लिए थोड़ा  मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी प्रकार के शॉर्टकट, लालच, जुए या गलत संगति से दूर रहें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन संयम रखें। सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
उपाय: शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का एक चौमुखा दीपक जलाएं।
शुभ रंग: गहरा नीला या काला 
शुभ दिशा: पश्चिम 
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि 
यह हफ्ता उम्मीदों, मानसिक शांति और इच्छाओं के पूरा होने का है। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां या मानसिक तनाव कम होंगे। भविष्य को लेकर आपके मन में नए और सकारात्मक विचार आएंगे, जो आपको आगे बढ़ाएंगे।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में जाकर कपूर जलाएं।
शुभ रंग: फिरोज़ी या आसमानी 
शुभ दिशा: पश्चिम 
शुभ अंक: 11

मीन राशि
इस सप्ताह आपकी अंतरात्मा बहुत मजबूत रहेगी। दूसरों की फालतू बातों में आने के बजाय अपने दिल की आवाज सुनें। अध्यात्म और गुप्त विद्याओं की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय:  किसी मंदिर में जाकर धार्मिक पुस्तकों, चने की दाल या पीले फलों का दान करें।
शुभ रंग: सुनहरा पीला या केसरिया 
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व 
शुभ अंक: 9


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News