Weekly Tarot Horoscope (16th-22nd November): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि:  इस सप्ताह आप कई चुनौतियों का सामना करेंगे लेकिन अंत में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। समझदारी से काम लेना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है लेकिन रिश्ते में गहराई बनी रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें और हर स्थिति में शांत रहें।
उपाय- गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 5

वृषभ राशि: इस हफ्ते  स्थान परिवर्तन या कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव है। आप नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक होंगी। शुरुआत में कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते के लिए कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जल्दबाजी न करें, हर पहलु को अच्छे से समझें। अपनी सेहत और मानसिक शांति पर विशेष ध्यान दें।
उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा
- पूर्व 
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: इस वीक  खर्चे अधिक रहेंगे और वित्तीय मामलों में थोड़ी तंगी महसूस हो सकती है। मेहनत के अनुरूप परिणाम पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई खास व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है। यह सप्ताह आपके लिए रोमांटिक रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और अपने बजट पर ध्यान दें।
उपाय- रविवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 1

कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। एकाएक धन लाभ या किसी नई डील से बड़ा फायदा हो सकता है। आपके सभी कानूनी मामले या योजना के मुताबिक कार्य पूरे होंगे। रिश्ते में संतुलन बना रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ गहराई महसूस करेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी निष्पक्षता की सराहना होगी। 
उपाय- अपनी तिजोरी या वॉलेट में पीपल के सात पत्ते रखें और हर महीने उन्हें बदल दें।
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 6

सिंह राशि: इस हफ्ते आपको वरिष्ठों या गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में कोई भी कठोर निर्णय न लें। आप रिश्ते में ईमानदारी और परंपराओं को महत्व देंगे। किसी भी बहस में विनम्रता बनाए रखें। अहंकार से बचें और दूसरों की सलाह को ध्यान से सुनें।
उपाय- मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- प
श्चिम 
शुभ अंक- 2

कन्या राशि: यह सप्ताह उत्सव और मेलजोल का है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका तेज दिमाग और स्पष्टवादी स्वभाव आपको लाभ दिलाएगा। सामाजिक आयोजनों में शामिल होने से नए रिश्ते बन सकते हैं। विवाहित जीवन में खुशियां रहेंगी। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और भावनाओं से ज़्यादा बुद्धि का उपयोग करें।
उपाय- शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक-
3

तुला राशि: इस हफ्ते आपके व्यावसायिक जीवन में स्थायित्व और सफलता आएगी। यह समय प्रॉपर्टी या किसी बड़े निवेश के लिए बहुत शुभ है। आत्मविश्वास उच्च रहेगा। परिवार में उत्सव या किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, रिश्ते में मजबूती आएगी। अपनी आंतरिक शक्ति पर भरोसा रखें और धैर्य से काम लें।
उपाय- प्रतिदिन पहली रोटी गाय को, अंतिम रोटी कुत्ते को और पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- बेंगनी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: इस वीक आप अपने काम में विशेषज्ञता हासिल करने पर ध्यान देंगे। यह समय सीखने और खुद को बेहतर बनाने का है। पुरानी योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा। आप कुछ समय अकेले बिताना चाहेंगे। यह आत्म-चिंतन और रिश्ते के भविष्य पर गहराई से विचार करने का समय है। अपने अनुभवों का लाभ लें और कार्य में परिश्रम जारी रखें।
उपाय- मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं।  
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 2

धनु राशि: इस वीक भाग्य आपके साथ है। अप्रत्याशित लाभ या कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। करियर में सकारात्मक बदलाव के योग हैं, यह समय आगे बढ़ने का है। आप किसी पुराने तनाव या मुश्किल दौर से बाहर निकलेंगे। आपके रिश्ते में शांति और नई शुरुआत होगी। परिवर्तन को स्वीकार करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
शुभ रंग
- ग्रे 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

मकर राशि: आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। आप एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में सामने आएंगे। सही संतुलन बनाकर चलने से सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। रिश्ते में शांति और संयम बना रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ समझदारी और धैर्य से पेश आएंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करें लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचें।
उपाय- प्रतिदिन गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 8

कुंभ राशि: इस वीक शुरुआत में आप किसी वित्तीय नुकसान या तनाव के कारण चिंतित रह सकते हैं। हालांकि, द स्टार कार्ड दर्शाता है कि आपके सभी सपने और इच्छाएं पूरी होंगी। आशावादी बने रहें। निराशा को दूर कर, आप रिश्ते में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां और सकारात्मकता वापस आएगी। चिंता करना छोड़ दें और सकारात्मक सोच अपनाएं, मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
उपाय- घर में सुबह-शाम दीपक या धूप/अगरबत्ती जलाएं।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा-
दक्षिण 
शुभ अंक-  2

मीन राशि: इस वीक पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। हालांकि, आपको कुछ समय के लिए रुककर अपनी कार्यशैली पर पुनर्विचार करना होगा। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। यह रिश्ते में परिपूर्णता का कार्ड है। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। नए दृष्टिकोण से चीजों को देखें। त्याग करने या बदलाव को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें।
उपाय- प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। 
शुभ रंग- महरून 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 4


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News