Weekly Tarot Horoscope (9-15th November): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Nov 09, 2025 - 08:01 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन में संतोष रहेगा।कार्यस्थल पर आपके निर्णय की सराहना होगी। नया निवेश फायदेमंद हो सकता है, लेकिन किसी भी बड़े कदम से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को इस दौरान कोई अच्छा और गंभीर प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि आपको अत्यधिक भागदौड़ और तनाव लेने से बचना चाहिए।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8
वृष- यह सप्ताह आपके लिए स्थिरता और शांति लेकर आएगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। आपकी मेहनत निश्चित रूप से रंग लाएगी और आपको आय में वृद्धि के शुभ योग दिखाई दे रहे हैं। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ गहन संवाद से आपके रिश्ते मजबूत होंगे और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2
मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए सामाजिक मेलजोल और संचार के लिए उत्तम है। दोस्तों या काम के सिलसिले में छोटी यात्रा का योग बन सकता है। नए और महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ देंगे। अपनी बातों को स्पष्टता से रखें ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी न हो। अपने प्रियजनों के प्रति अधिक ध्यान दें और उनकी भावनाओं को समझें। दोस्तों के साथ समय बिताना मन को हल्का करेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग, ध्यान या कोई शांत शौक अपनाएं।
उपाय- शिवजी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
कर्क- सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी भावनात्मक उथल-पुथल महसूस हो सकती है लेकिन सप्ताह के मध्य तक स्थिति आपके नियंत्रण में आ जाएगी। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला न लें और वरिष्ठों से सलाह जरूर लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। जीवनसाथी या पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलता रहेगा। काम के बीच आराम पर भी ध्यान दें। शरीर को पर्याप्त नींद और विश्राम देना जरूरी है।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए सफलता और पहचान लेकर आ रहा है। आपकी नेतृत्व क्षमता प्रभावी रूप से उभरेगी और लोग आपकी बात मानेंगे। आपकी प्रतिभा कार्यक्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखेगी, जिससे आपको पदोन्नति के प्रबल योग बन सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स में खुलकर पहल करें। प्रेम संबंधों में रोमांच और उत्साह बढ़ेगा। अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चीज़ें या समय देकर स्पेशल फील कराएं। आपकी ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन आपको अपनी बातों में अहंकार झलकने से बचना चाहिए।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3
कन्या- यह सप्ताह आपको योजना बनाने और व्यवस्थित रहने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेगा। छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विदेश से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आपकी बारीकियों पर ध्यान देने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य और शांतिपूर्ण रहेगा। त्वचा या एलर्जी से जुड़ी कोई हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी और साफ-सफाई बनाए रखें।
उपाय- गौ माता की पूजा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9
तुला- यह सप्ताह आपके लिए संतुलन और साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण है। दूसरों के साथ सहयोग करना और मिलकर काम करना आपको लाभ देगा। व्यवसाय में की गई साझेदारी फायदेमंद हो सकती है। आपकी आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। सिंगल लोगों को नए और अच्छे संबंध बनाने का मौका मिल सकता है। आपको संतुलित आहार लेना चाहिए। ज्यादा मीठा खाने से बचें और नियमित व्यायाम करें।
उपाय- सत्यनारायण भगवान की कथा सुने।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
वृश्चिक- सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से हर बाधा को पार कर लेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले किसी को न बताएं। रिसर्च और गुप्त कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके गहरे भावनात्मक संबंध बनेंगे। किसी बात को लेकर पार्टनर से बहस हो सकती है इसलिए शांति बनाए रखें और धैर्य से काम लें। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए अपने शौक पूरे करें और प्रकृति के साथ समय बिताएं।
उपाय- शनि देव की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
धनु- यह सप्ताह आपके लिए आशावादी और भाग्यशाली रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। शिक्षा और अध्यापन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा और उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम में ईमानदारी बनाए रखना महत्वपूर्ण है। भविष्य की योजनाएं अपने पार्टनर के साथ मिलकर बनाएं। जोड़ों के दर्द या पीठ में हल्की परेशानी हो सकती है। चलना-फिरना जारी रखें और हल्के व्यायाम करें।
उपाय- भगवान शिव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8
मकर- यह सप्ताह आपको अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेगा। आपकी मेहनत का पूरा और मीठा फल आपको अवश्य मिलेगा। इस सप्ताह आपके ऊपर कार्यभार बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना आपके लिए जरूरी है। ओवरवर्क से बचें। ज्यादा देर तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों पर जोर पड़ सकता है इसलिए ब्रेक लेते रहें।
उपाय- सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
कुंभ- यह सप्ताह नवाचार और नए विचारों से भरा रहेगा। आपके दोस्तों और सामाजिक दायरे में आपकी पूछ बढ़ेगी और आपको सम्मान मिलेगा। तकनीक से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। टीमवर्क के जरिए आप कोई बड़ा और मुश्किल लक्ष्य हासिल कर लेंगे। अपने मित्र समूह में किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। अपने रिश्ते में स्वतंत्रता बनाए रखें। तबीयत में बदलाव आ सकता है, इसलिए ठंड से बचाव करें और मौसम के प्रति लापरवाह न रहें।
उपाय- घर से मीठा खाकर बाहर जाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6
मीन- यह सप्ताह कल्पना और रचनात्मकता के लिए उत्तम है। आप आध्यात्मिक शांति महसूस करेंगे और मन शांत रहेगा। कला, संगीत या लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि और पहचान मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं, पर खर्च पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में किसी भी तरह का संकोच न करें।
उपाय- नमक वाले पानी से पौंछा लगाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3
