Weekly Tarot Horoscope (10th-16th August): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Sunday, Aug 10, 2025 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। निवेश करते समय सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन नींद की कमी से बचें।
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6
वृष- इस वीक आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी पुराने ऋण से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता जरूरी है।
उपाय: काली उड़द का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
मिथुन- यह सप्ताह आपकी कल्पनाशक्ति और संचार कौशल को निखारेगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलें।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7
कर्क- इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर हो सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह फायदेमंद रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर जोड़ों में दर्द।
उपाय: हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2
सिंह- इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन अंत तक स्थितियाँ सुधरेंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार होगा। कोई पुराना काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6
कन्या- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। किसी पुराने मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2
तुला- इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3
वृश्चिक- इस वीक नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8
धनु- इस सप्ताह धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। परिवार में किसी से गलतफहमी हो सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1
मकर- इस सप्ताह कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर आएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पुराने मित्र से विवाद हो सकता है।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8
कुंभ- इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 6
मीन- इस वीक मानसिक शांति बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, विशेषकर पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2