Weekly Tarot Horoscope (11th-17th February): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2024 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये सप्ताह मेष के जातक दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। सुख-सुविधा पर धन खर्च करेंगे। युवाओं का सारा ध्यान करियर की तरफ बना रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। प्यार के इजहार में जल्दबाजी न करें, नहीं तो खुद को परेशानी में खड़ा पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय आपको धन लाभ करवाएगा।
उपाय- हरे रंग की दाल मंदिर में अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

वृष- इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। इस हफ्ते आगे बढ़ने के लिए बहुत से मौके मिलेंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी। राजनीती से जुड़े कामों में आपको सफलता प्राप्त होगी। छात्र अचानक से अच्छी खबर मिलने से काफी खुश रहेंगे।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

मिथुन- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको बहुत सा मुनाफा प्राप्त होगा। पुराने समय में कारोबार में की गई मेहनत आपको वर्तमान में बेहद ही लाभ पहुंचाएगी। तालमेल की कमी से विवाद होने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने करियर के प्रति लापरवाही बरतेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताकर काफी खुश महसूस करेंगे। बच्चे खेल-कूद में समय बिताएंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कर्क- कर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत काफी ही रोमांचक रहने वाली है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवियों के साथ मिलेगा। संतान के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। वीक के अंत में धन लाभ की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इन्फेक्शन होने की संभावना है, खान-पान और साफ़-सफाई का बेहद ध्यान रखें।
उपाय- शनि देव की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 9

सिंह- इस राशि के नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारी से काफी परेशान रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ कारोबारियों के लिए ये हफ्ता किसी वरदान से कम नहीं होगा। सोच से भी ज्यादा मुनाफा होने की सम्भावना है। छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी शुभ सुचना मिल सकती है। वीक के मध्य में घर के बच्चों या फिर बुजुर्गों की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।
उपाय- पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

कन्या- ये हफ्ता आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां लेकर आया है। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएंगे। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। छात्रों को उनकी मेहनत के बढ़िया परिणाम मिलेंगे। कारोबार में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। बदलते मौसम की वजह से खासी-जुकाम हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग के सामने बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 7

तुला- इस सप्ताह किसी तरह का राजकीय संपर्क आपके लिए बहुत फायदा लेकर आएगा। अचानक से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। बाहरी लोगों को अपने काम में दखल न देने दें। युवाओं के मन में काम को लेकर  डेडिकेशन बढ़ेगा।
उपाय- गुड़ और चने का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों की पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी काम को शुरू करने के लिए माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबार में मनचाही इच्छा पूरी हो जाएगी लेकिन आर्डर को टाइम से पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

धनु- वीक की शुरुआत में रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। युवा वर्ग क्रोध में आकर अपने बनते कामों को बिगाड़ लेंगे। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। भाई-बहन के बीच चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। आय तो होगी लेकिन ज्यादा खर्चो से बचें नहीं तो बजट गड़बड़ा जाएगा।
उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मकर- ये सप्ताह मकर राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में हर काम को पूरी मेहनत के साथ करेंगे। सरकारी काम कर रहे लोग अपने काम से परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुगर संबंधी तकलीफ होने की सम्भावना है लेकिन समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप करवा लें।
उपाय- भगवान विष्णु को फूलों की माला अर्पित करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

कुंभ- इस वीक सरकारी कामों को पूरा करने के लिए किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने के लिए जाएंगे। युवा वर्ग अधिक से अधिक दोस्तों के साथ समय बिताएं।
उपाय- गुरु को प्रणाम करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मीन- ऑफिस का समय आपके लिए बेहद ही अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर या लंच का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता से भविष्य को लेकर कोई विशेष चर्चा कर सकते हैं।  किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं नहीं तो चोट लगने की सम्भावना बन रही है।
उपाय- श्री राम को प्रणाम करें।
शुभ रंग- महरोन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक-  7

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News