Weekly Tarot Horoscope (7th-13th January): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2024 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों का समय इस हफ्ते सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हफ्ते के अंत में व्यापारियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। क्रोध में आकर निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। सेहत सही रहेगी लेकिन इसके साथ मानसिक सेहत का भी खास ख्याल रखें।
उपाय- बुधवार के दिन गरीब बच्चो को दान करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृष- ये वीक वृष राशि के जातकों के लिए बहुत शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय आपके पक्ष में रहेगा लेकिन कोई काम खराब करने की कोशिश कर सकता है। परिवार वालों के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर और आपके बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।
उपाय- पीपल के पेड़ पर घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- महरून
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 6

मिथुन- ये हफ्ता मिथुन राशि के जातकों के लिए एक खुशनुमा सरप्राइज लेकर आएगा। शेयर मार्केट में किया गया निवेश बेतहाशा लाभ देगा। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में बहुत ही बेहतर समय बिताएंगे। युवा वर्ग पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। छात्र उच्च पढ़ाई के लिए घर से दूर जाएंगे। सेहत में मामले में अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- शनिवार के दिन विकलांग व्यक्तियों को भोजन दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए ये हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। दूसरी तरफ जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। घर की सुख-सुविधा के लिए काफी धन खर्च करेंगे। सिंगल  को विवाह के उचित रिश्ते मिलेंगे।
उपाय-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

सिंह- इस सप्ताह भावनाओं में बहकर व्यापार से जुड़ा कोई फैसला न लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। युवाओं का रुझान पूजा-पाठ की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनको विवाह के उचित प्रस्ताव आएँगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

कन्या- इस वीक दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। छात्रों का रुझान पढ़ाई के साथ-साथ कला की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार के लिहाज से ये सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक सेहत को सही करने के लिए एकांत में समय बिताएंगे।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

तुला- इस वीक कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। विदेश में जाकर करियर बनाने का विचार कर रहे हैं तो ये समय बेहद खास है। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। छात्र मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।
उपाय- गणेश जी को 5  मोदक चढ़ाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृश्चिक- इस सप्ताह न चाहते हुए भी ऑफिस में ओवर टाइम लगाना पड़ सकता है। व्यापार की कोई बड़ी डील पक्की होने की सम्भावना है। छात्र बेवजह का समय व्यर्थ न करें। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का विचार करेंगे। युवाओं के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अगर किसी को पैसा उधार दिया था तो वापिस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह खुशियां खुद चलकर आपके द्वार आएंगी। खुद को काफी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। नया मकान या वाहन लेने का प्लान बना सकते हैं। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, आपके नए रिलेशन बनेंगे। इस वीक वर्कप्लेस  में बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है।
उपाय- शनि देव की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मकर- इस सप्ताह हर वो सपने पुरे होंगे जिनकी आप प्रतीक्षा कर रहे थे। युवा वर्ग करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सफल होंगे। वीक के अंत में पार्टनर के साथ मनचाहा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्राइवेट नौकरी वाले अपनी जॉब चेंज करने का विचार बनाएंगे। राजनेताओं को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
उपाय- मंदिर में जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कुंभ- इस सप्ताह  बाजार में फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। परिवार से जुड़े फैसले बहुत ही सोच-समझ कर लें। ऑफिस में आपके अच्छे काम की सराहना होगी। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां तंग कर सकती हैं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

मीन- इस वीक नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के चांस बढ़ते नजर आएँगे। अचानक धन प्राप्ति के योग आपकी खुशियों को दोगुना कर देंगे। कागज संबंधी हर कार्य बहुत ही सावधानी से करें। सप्ताह के अंत में बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है, सोच-समझ कर खर्चा करें। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सेहत के लिहाज से कोई  दिक्कत नहीं आएगी।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News