Weekly Tarot Horoscope (21st-27th may): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2023 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस हफ्ते कपड़ों के कारोबारियों को बहुत ही फायदा मिलने की संभावना है। अन्य व्यापारी सारा हफ्ता अपने काम में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मीटिंग के दौरान आपकी खूब तारीफ हो सकती है, खुशी मिलेगी। युवा वर्ग सीनियर्स की मदद से अपनी परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। परिवार में माहौल भी ठीक रहेगा। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
उपाय- सुबह उठकर हथेलियों को अपने चेहरे पर फेरें।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

वृष- इस हफ्ते नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आय के बहुत बढ़िया स्तोत्र बनेंगे। व्यापार में काम को समय से पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वाहन या भूमि खरीदने की योजना बनाएंगे। छात्र शिक्षा से जुड़े काम को समय से पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। बदलते मौसम के कारण सिर में दर्द रहेगा।
उपाय- घर में सुबह और शाम कपूर जलाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

मिथुन- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ा करने का मौका मिल सकता है, हर काम को ध्यान से करें। जो लोग नया काम शुरू करने वाले हैं, उनके लिए ये हफ्ता बहुत शुभ है। युवाओं को करियर में रास्ते में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, हर परिस्थिति का डट कर सामना करें। सप्ताह के अंत में सेहत से जुड़ी कोई समस्या तंग कर सकती है, डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उपाय- तांबे के गिलास में पानी पीएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा-उत्तर
शुभ अंक- 5

कर्क- इस वीक कार्यक्षेत्र में लंबे समय से जिस उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे उसमें सफलता मिलेगी। बहुत दिनों बाद प्रियजन से मुलाकात खुशियां प्रदान करेगी। युवा वर्ग करियर में आगे बढ़ने के लिए अपने से बड़ो की सलाह जरूर लें। रिश्तेदारों के साथ चल रही गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। माइग्रेन के मरीज अपने गुस्से पर थोड़ा सा कंट्रोल रखें।  
उपाय- चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

सिंह- इस सप्ताह मार्केटिंग से जुड़ा काम कर रहे लोगों को अपेक्षा से ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। हर अवसर का भरपूर तरीके से उपयोग करेंगे। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के अंत का समय शुभ साबित होगा। परिवार में आनंद भरा वातावरण बना रहेगा।
उपाय- कन्याओं को हरी चूड़ियां दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

कन्या- इस वीक कार्यक्षेत्र में बहुत कुछ अलग सीखने को मिल सकता है। नए अहसास की अनुभूति होगी। व्यापार में शुभ समाचार मिलेगा। छात्र अगर कोई परीक्षा देने जा रहे हैं तो उसमें भी बढ़िया फल मिलने की संभावना है। परिवार वालों के सामने अपनी विवाह की बात को उनके आगे रखने में थोड़ा सा हिचकिचाएंगे। सेहत भी सही रहेगी लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय- घर में नमक वाले पानी से पोछा लगाएं।
शुभ रंग-  गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक फल न मिलने से मन थोड़ा विचलित रहेगा लेकिन हफ्ते के अंत में सब सही हो जाएगा। व्यापार में थोड़ी सी गलती खुशियों के रंग को बिगाड़ सकती है। परिवार की सुख-सुविधा के लिए धन खर्च होगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी ठीक हो जाएगी। जंक फूड की वजह से पेट में थोड़ी सी खराबी होने की संभावना है।
उपाय- धरती माता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- इस वीक कारोबार में आगे बढ़ने की चाह भी पूरी होती हुई दिखाई देगी। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलने से मन को संतुष्टि मिलेगी। युवा कोई भी काम करने से पहले माता-पिता की सलाह लेना न भूलें। काम से समय निकाल कर जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। घर की मरम्मत करवाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

धनु- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ चल रही गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त से मिलने के बाद सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी। व्यापार में गिरावट देखने को मिलेगी। वीक के अंत में चोट लगने की संभावना है, कोई भी रिस्क वाला काम न करें। परिवार में चल रही आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हुई दिखाई देंगी।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मकर- इस सप्ताह व्यापार में चल रही परेशानियां कुछ हद तक कम होती हुई दिखाई देंगी। नौकरीपेशा जातकों का मन जॉब बदलने के लिए करेगा। छात्रों का रुझान कला की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है। मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। जीवनसाथी की उपलब्धि को देखकर बहुत ही प्रसन्नता महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

कुंभ- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात जिंदगी को बदल सकती है। व्यापार में बढ़ती हुई बढ़ोतरी को देखकर बहुत ही सुकून महसूस होगा। युवाओं का गलत व्यवहार बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को तूल न दें नहीं तो बाद में बात ज्यादा बढ़ने की संभावना है। सेहत को सही रखने के लिए दिनचर्या का ध्यान करें।
उपाय- मंदिर में सफेद रंग का कंबल दान करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मीन- ये सप्ताह खुशखबरियों से भरा रहेगा। बिजनेस में बहुत से आर्डर मिलेंगे, जिन्हें पाकर मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को नौकरी के बहुत से ऑफर मिलेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। परिवार के मामले में किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें। सप्ताह के अंत में सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े केस में आपकी जीत होगी।
उपाय- माता रानी को 16 शृंगार अर्पित करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News