Weekly numerology (06.07.2026 से 12.07.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 02:58 PM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। यात्राओं के योग बनते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में क्रोध में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी प्रगति के योग बनते हैं। मन भी प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति के मामले में भी समय आपके अनुकूल है।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अनुकूल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार की जिम्मेदारियां आपको अधिक व्यस्त रखेंगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी बात पर एक सीमा से अधिक सोच-विचार न करें, अन्यथा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। डिप्रेशन और एंजायटी को अपने ऊपर हावी न होने दें। सप्ताह के मध्य में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। दोस्तों का साथ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर भी अपने काम को समय से पूरा कर पाएंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह के अंत का समय अच्छा रहेगा।
उपाय: यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी धर्मस्थल पर घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। मेहनत के साथ कार्य सफल होंगे। आलस्य न करें। बृहस्पतिवार के दिन अपने अहंकार को बीच में न आने दें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। कम मेहनत से अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय: कोई अनैतिक कार्य न करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जीवन के नजरिए से ठीक रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी लाभदायक सिद्ध होंगे। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और पुलिस के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें। किसी नए काम में निवेश सोच-समझ कर करें। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा।
उपाय: पीले रंग के वस्त्र धारण करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अनुकूल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन में मेलजोल बढ़ेगा। मां-बेटी के संबंध भी अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें। योग और व्यायाम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में व्यावसायिक नजरिए से समय ठीक है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अपने कामकाज को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अनुकूल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। अपनी बातें एक-दूसरे के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। आलस्य के कारण काम को आने वाले समय पर टालने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय हालांकि व्यावसायिक नजरिए से अधिक सक्रिय रहेगा। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय: साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि मां की सेहत का थोड़ा ख्याल रखें। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में फ्रस्ट्रेट होकर कुछ चीजें उतावलेपन में करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए फिर भी अच्छा रहेगा, लेकिन मन में कुछ दुविधा और उधेड़बुन चलती रहेगी।
उपाय: यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि यात्राओं के योग भी बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण भी संभव है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य की गति थोड़ी धीमी तो रहेगी, लेकिन सफलता मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं, इसलिए मेहनत करने से मन न चुराएं। सप्ताह के मध्य में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत का समय कामकाज के नजरिए से थोड़ा व्यस्त रहेगा। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।
उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर हालांकि थोड़ी चिंता बनी रहेगी। कुछ अनचाही यात्राएं भी सामने आ सकती हैं। आलस्य के कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा। सप्ताह के मध्य से आगे का समय हालांकि पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। परीक्षा में बच्चों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News