Weekly numerology (23.02.2026 से 1.03.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 10:58 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन के इर्द-गिर्द अधिक समय व्यतीत होगा। बुधवार के दिन यात्रा के योग बनते हैं और यात्राएं सफल भी रहेंगी, लेकिन शारीरिक एवं मानसिक थकान महसूस हो सकती है। सप्ताह के अंत में अपने उतावलेपन पर नियंत्रण रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। किसी नए कार्य की ज़िम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी तथा स्वभाव में क्रोध उत्पन्न हो सकता है।
उपाय: दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। शुक्रवार के दिन पुलिस से जुड़े मामलों से दूरी बनाए रखें। सप्ताह के अंत में मनोबल में वृद्धि होगी, लेकिन कार्य की अधिकता के कारण थकान बनी रह सकती है।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दे। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में कुछ परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक स्थान पर जाने की इच्छा बन सकती है। गुरुवार का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा, लेकिन मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में पुराने अधूरे कार्य पूरे करने का प्रयास करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय:- बृहस्पतिवार का व्रत करें। कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लेखन एवं प्रकाशन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। विवाह योग्य जातकों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। सप्ताह के मध्य में मनचाहा स्थानांतरण संभव है तथा प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। सप्ताह के अंत में सावधानी बरतें। छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद की संभावना है। नए कार्य की ज़िम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी।
उपाय :- शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवर्तन आपके पक्ष में रहेंगे। माता-पुत्री के संबंध मधुर रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। आलस्य के कारण कार्यों को टालने की प्रवृत्ति रह सकती है। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। बेकार के विवादों से दूर रहें। नए कार्य की शुरुआत का विचार बन सकता है।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। सप्ताह के मध्य में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकता है। सप्ताह के अंत में किसी नए कार्य में निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बोलचाल के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। बुधवार के दिन कार्यवश यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में कार्यों की गति धीमी रहेगी, लेकिन पूरे प्रयास से परिस्थितियों को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा और सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।  जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्य योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और कार्य की गति धीमी रह सकती है। मन खिन्न रह सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में कार्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे।
उपाय:- कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी से कोई वादा न करें। निजी आवश्यकताओं पर धन खर्च होगा। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सप्ताह के अंत में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News