Daily horoscope : जानें, क्या कहते हैं आपके सितारे
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 08:04 AM (IST)
मेष : खान-पान के मामले में पूरा परहेज रखें, क्योंकि पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा, सफर भी न करें, मन भी अपसैट सा रहेगा।
आज का राशिफल 31 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
लव राशिफल 31 मई- ज़िन्दगी से बढ़ के मुझको अब तेरी ज़रूरत है
Tarot Card Rashifal (31st May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Aaj Ka Good Luck (31st may 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
वृष : कारोबारी दशा पहले जैसी, मन भी बेकार कामों की तरफ भटकता रहेगा, दोनों पति-पत्नी किसी न किसी बात पर अपसैट से रहेंगे।
मिथुन : डरे-डरे तथा डावांडोल मन:स्थिति के कारण मन किसी भी काम या कोशिश को हाथ में लेने के लिए राजी न होगा।
कर्क: सोच-विचार पर नैगेटिविटी प्रभावी रहेगी, संतान के साथ जुड़े मामलों को भी टैक्टफुली हैंडल करें, क्योंकि संतान पूरी तरह से सहयोग न करेगी।
सिंह : प्रॉपर्टी के साथ जुड़े मामले भी लटक सकते हैं, इसलिए जो भी यत्न करें, पूरा जोर लगाकर करें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
कन्या : कामकाजी साथी को भी समझदारी के साथ टैक्ल करें, क्योंकि वह शायद पूरी तरह आपके साथ खड़ा न होगा।
तुला: चूंकि सितारा धन की तंगी रखने वाला है, इसलिए सावधानी रखें कि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।
वृश्चिक: कामकाजी दशा ठीकठाक जो भी यत्न करें, पूरा जोर लगाकर करें, मन पर नकारात्मक सोच प्रभावी रहेगी।
धनु : सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला।
मकर : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी।
कुंभ : ध्यान रखें कि किसी अफसर के नाराजगी वाले रुख के कारण कोई सरकारी प्रोग्राम न बिगड़ जाए।
मीन : समय बाधाओं मुश्किलों वाला, इसलिए जो भी काम करें पूरा होम टास्क करके करें, नुकसान का भी डर।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
