आपका Light Side ज्यादा मजबूत है या Dark Side, बर्थ डेट से जानिए इसका राज
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 04:53 PM (IST)
Birth Date Personality Test : अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक मूलांक नबंर होता है। बर्थ डेट के अमुसार, हर एक व्यक्ति के 2 अलग व्यक्तित्व होता है। एक पहलू नरम, दयालु और दूसरों की मदद करने वाला होता है और वहीं दूसरा पहलू किसी से ईष्या रखना, गुस्सा और जिद जैसी भावनाओं से जुड़ा होती है। माना जाता है कि अंक ज्योतिष मदद से किसी भी व्यक्ति के जीवन के इन दो पहलुओं के पहचाना जा सकता है। तो आइए जानते जन्मतिथि का मूलांक आपके Light Side और Dark Side के बारे में-
मूलांक 1 (जन्म: 1, 10, 19, 28)
Light Side : आप एक पैदाइश लीडर हैं। लोगों को रास्ता दिखाना, उनकी मदद करना और हमेशा आगे रहकर जिम्मेदारी उठाना आपकी खूबी है।
Dark Side : जब बात आपके मुताबिक नहीं होती, तो आपके अंदर का तानाशाह जाग जाता है। आप थोड़े अहंकारी और जिद्दी हो सकते हैं।
मूलांक 2 (जन्म: 2, 11, 20, 29)
Light Side : आप बेहद संवेदनशील, शांतिप्रिय और सच्चे दोस्त हैं। दूसरों के दुख-दर्द को समझना और उन्हें संभालना आपको अच्छे से आता है।
Dark Side : आपका मूड पल भर में बदल जाता है। आप बहुत जल्दी दूसरों की बातों में आ जाते हैं और कभी-कभी खुद को पीड़ित की तरह पेश करने लगते हैं।
मूलांक 3 (जन्म: 3, 12, 21, 30)
Light Side : आप ज्ञान का भंडार हैं और हर महफिल की जान होते हैं। आपकी क्रिएटिविटी और मोटिवेशनल बातें लोगों का दिन बना देती हैं।
Dark Side : आप कई बार बहुत ज्यादा बोलने लगते हैं और बिना सोचे-समझे दूसरों पर तीखी टिप्पणी कर देते हैं, जिससे सामने वाले का दिल दुख सकता है।
मूलांक 4 (जन्म: 4, 13, 22, 31)
Light Side : आप बेहद ईमानदार, वफादार और जमीन से जुड़े इंसान हैं। मेहनत करने से आप कभी पीछे नहीं हटते और हमेशा नियमों का पालन करते हैं।
Dark Side : बदलाव आपको बिल्कुल पसंद नहीं आता। जब चीजें आपके प्लान के मुताबिक नहीं चलतीं, तो आप बेहद चिड़चिड़े हो जाते हैं।
मूलांक 5 (जन्म: 5, 14, 23)
Light Side : आप ऊर्जा से भरपूर और जिंदादिल इंसान हैं। एडवेंचर पसंद करना और हर माहौल में ढल जाना आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
Dark Side : आपका ध्यान बहुत जल्दी भटक जाता है। अपनी आजादी के चक्कर में आप कभी-कभी जिम्मेदारियों से भागने लगते हैं और लापरवाह हो जाते हैं।
मूलांक 6 (जन्म: 6, 15, 24)
Light Side : आप प्यार और परवाह की मूरत हैं। अपने परिवार और दोस्तों के लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आपके अंदर एक गजब का आकर्षण होता है।
Dark Side : आप दूसरों की जिंदगी में बहुत ज्यादा दखल देने लगते हैं। कई बार आपका प्यार कंट्रोलिंग पावर में बदल जाता है, जो सामने वाले का दम घोंट सकता है।
मूलांक 7 (जन्म: 7, 16, 25)
Light Side : आप एक गहरे विचारक और आध्यात्मिक इंसान हैं। दिखावे की दुनिया से दूर, सच की तलाश करना और गहरी समझ रखना आपकी खूबी है।
Dark Side : आप दुनिया से कटकर अकेलेपन में चले जाते हैं। लोगों पर शक करना और उनके सामने अपने जज्बात जाहिर न करना आपको रहस्यमयी और रूखा बना देता है।
मूलांक 8 (जन्म: 8, 17, 26)
Light Side : आप बेहद महत्वाकांक्षी और न्यायप्रिय हैं। पैसा, पावर और सफलता को कैसे संभालना है, यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। आप कमजोरों की ढाल बनते हैं।
Dark Side : सफलता की भूख में आप कभी-कभी बहुत ज्यादा मटीरियलिस्टिक और कठोर हो जाते हैं। रिश्तों से ज्यादा काम को तरजीह देना आपका डार्क साइड है।
मूलांक 9 (जन्म: 9, 18, 27)
Light Side : आप एक सच्चे मानवतावादी हैं। दुनिया का भला करना, त्याग करना और दूसरों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना आपका सबसे खूबसूरत पहलू है।
Dark Side : आपका गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है। जब चीजें आपके हिसाब से सही नहीं होतीं, तो आप अपना आपा खो देते हैं और आक्रामक हो सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
