Weekly numerology (02.02.2026 से 08.02.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 01:00 PM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। मंगलवार के दिन विदेशी काम से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य का समय परिवार और निजी जिम्मेदारियां के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं जो की सफल रहेंगे। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे।
उपाय: कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। सूर्य भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति के नजरिए से समय अच्छा है। मंगलवार के दिन विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे हालांकि सप्ताह के आगे का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बोलचाल के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य में परिवार की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। सप्ताह के अंत का समय सेहत के नजरिए से थोड़ा मंदा रहेगा सेहत का ख्याल रखें। उचित रूप से योग और व्यायाम करते रहे।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक तीन वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के लिए समय अच्छा है। सूझ-बूझ के साथ लिए गए निर्णय आपको सफलता की ओर लेकर जा सकते हैं। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में समय काफी मिला-जुला रहेगा। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव है। सप्ताह के अंत में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत के साथ किए हुए कार्य सफलता दिलवाएंगे।
उपाय:- बृहस्पतिवार का व्रत करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन थोड़ा व्याकुल रहेगा। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा है। परीक्षा में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बुधवार का दिन भी आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी।। सप्ताह के अंत में यात्राओं से लाभ होगा। मनचाहा स्थानांतरण भी संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी लाभदायक रहेंगे।
उपाय :- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति के नजरिए से समय अच्छा रहेगा। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। सप्ताह के मध्य में कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। समय परिवर्तनशील रहेगा। सप्ताह के अंत में शुक्रवार का दिन निजी संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।
उपाय:- छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना करेंगे। बुधवार के दिन विदेशी काम में निवेश करने की प्लानिंग हो सकती है लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझ कर लें। सप्ताह के मध्य का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावना बनती है। विदेशी काम से भी लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के अंत में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो की लाभदायक रहेगी।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि मंगलवार के दिन परिस्थितियों में सुधार आने लगेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत में मध्य में कुछ खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। कार्य की गति धीमी रहेगी लेकिन सफलता मिलने की संभावना बनती है।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई जंग लगी हुई होने की वस्तु न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनती है। बुधवार के दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य में कुछ परिवर्तन संभव है, सूझबूझ के साथ अंतिम निर्णय लेने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सेहत का भी ख्याल रखें।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News