Weekly numerology (26.01.2026 से 01.02.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 10:02 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। काम पूरे होने में देरी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन संयम के साथ काम ले आने वाला समय आपके अनुकूल हो सकता है। मंगलवार के दिन अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए भी समय अच्छा है। शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बताएं। किसी बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें।
उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत के समय थोड़ा मंदा रहेगा। उतावलेपन में आकर कोई काम न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति के नजरिया से समय अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम ठीक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। अपनी मेहनत से कदम पीछे न रखें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सप्ताह के मध्यम में शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं भी बनती हैं। सप्ताह के अंत में विदेशी काम से लाभ हो सकता है।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। पुलिस के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए हालांकि अच्छा रहेगा।
उपाय :- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी नए काम की शुरुआत में आपको अच्छा लगेगा। सप्ताह के अंत का समय भी मिला-जुला रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कुछ विदेशी तकनीक और आधुनिक तकनीक को अपनाने की कोशिश भी करेंगे जिसमें सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में नौकरी की तलाश कर रहे हो लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। अपने दांत को फिटकरी से साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में कुछ रिनोवेशन का काम कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी संभव है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय कार्य क्षेत्र पर ज्यादा व्यस्त रहेगा। मन में कुछ उलझने चलती रहेंगी। सप्ताह के अंत में किसी वहम में आकर कोई फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। कामकाज की अधिकता सप्ताह के अंत में भी बनी रहेगी।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में आलस के कारण काम में मन नहीं लगेगा। काम को पूरा करने में भी देरी का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सहायता से काम पूरे होंगे। मन फिर भी किसी व्याकुलता में लगा रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान ज्यादा होगा। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी विदेशी निवेश से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें। मां की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। हालांकि सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्य में सफलता मिलने में देरी हो सकती है लेकिन सफलता मिलने की प्रबल संभावना बनती है। इसलिए अपनी मेहनत को पूरा करें। मंगलवार के दिन बेकार की लड़ाई- झगड़े से दूर रहें। बुधवार का दिन भी कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। लेकिन निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। हालांकि शुक्रवार का दिन अच्छे परिणाम दिलवा सकता है।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी बहकावे में न आएं, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय कामकाज में ज्यादा केंद्रित रहेगा। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।
उपाय:- हनुमान जी को हलवे का भोग लगाएं। व्यायाम और योगा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News