Weekly numerology (19.01.2026 से 25.01.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Monday, Jan 19, 2026 - 09:31 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपके लिए समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। अपने काम को समय से पूरा करके सफलता हासिल करेंगे और प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विदेशी काम में भी निवेश करने की योजना बन सकती है। सप्ताह के अंत का समय निजी जिम्मेदारियां के साथ ज्यादा व्यस्त रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। रविवार का दिन यात्राओं के कारण व्यस्त रहेगा।
उपाय: कोई गैर सरकारी काम न करें। शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए भी सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्य में सफलता मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती है हालांकि सप्ताह के मध्य में हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रविवार का दिन आपके लिए थोड़ा मध्यम गति वाला रहेगा। पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक तीन वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन भी किया जा सकता है। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। अपने कार्य में कम मेहनत से भी सफलता मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। बृहस्पतिवार का दिन विदेशी काम में निवेश करने के लिए ठीक है हालांकि सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। किसी धर्म स्थान पर भी जा सकते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जिसके कारण थोड़ा व्यस्त दिनचर्या रहेगी। मन किसी बात को लेकर व्याकुल रहेगा। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें नहीं तो बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को सप्ताह के मध्य में गति मिलने की संभावनाएं बनती हैं। कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। सप्ताह के अंत में यात्राएं सफल रहेंगी।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं अपनी कोशिशें को जारी रखें। किसी को उधर दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। बुधवार का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज के क्षेत्र पर सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सफलता दिलवा सकते हैं। सप्ताह के अंत में निजी जिम्मेदारियों की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी और आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपने काम को जल्दी करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। अपने मन की बात साझा करके बेहतर महसूस करेंगे।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है हालांकि मंगलवार के दिन मानसिक स्तर पर थोड़ा असंतुलित महसूस करेंगे। मन किसी बात को लेकर घबराहट महसूस करेगा। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बुधवार के दिन विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। बृहस्पतिवार के दिन भी काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिल सकती है। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन के नजरिया से अच्छा व्यतीत होगा।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। गणेश भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मन-मुटाव होने की संभावनाएं बनती हैं। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि बुधवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेशी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय निजी संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय:- कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कार्यक्षेत्र पर अच्छा व्यतीत होगा। उच्च अधिकारियों की सहमति प्राप्त होगी और किसी को उधर दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। किसी नई प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिलेगा। कामकाज में तरक्की होगी। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी गलतफहमी का शिकार होने से बचें। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कुछ अनचाही यात्राएं भी सामने आ सकती हैं।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
