Weekly numerology (7th-13th july): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय यात्राओं के कारण व्यस्त रहेगा। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता से काम पूरे होंगे। किसी नए काम की शुरुआत में भी आपका मन लगेगा। सप्ताह के अंत का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। रविवार के दिन कोई अनैतिक कार्य करने से बचें, अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं।
उपाय: संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अपने क्रोध पर काबू रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। सेहत का भी ख्याल रखें। हालांकि बुधवार से आगे का समय आपके लिए थोड़ा अनुकूल होगा। अपने काम को समय से पूरा करके किसी नए काम में ध्यान लगा पाएंगे। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। शनिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में तरक्की होगी। हालांकि रविवार के दिन बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर न डालें। मेहनत करके पूरा करने की कोशिश करें, सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में भी सफल रहेंगे। रविवार के दिन किसी विदेशी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- कानों में सोना धारण करें। बृहस्पतिवार का व्रत करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय पहले से बेहतर रहेगा। यात्राओं से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है। मंगलवार के दिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ हो सकता है हालांकि बुधवार के दिन बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी नए काम की शुरुआत में थोड़ा व्यस्त रहेंगे। कागजों से संबंधित गतिविधियों पर ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम में तरक्की मिलेगी, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें।
उपाय :- परनिंदा से परहेज करें। अपने क्रोध पर काबू रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। और यात्राओं पर समय ज्यादा व्यतीत होगा। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ वाद-विवाद की संभावना बनती है। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच- समझ कर करें। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम बनने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत में कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। किसी विदेशी काम या तकनीक में भी निवेश कर सकते हैं।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी में स्थानांतरण संभव है। मकान और जमीन-ज्यादाद संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावना बनती है। बुधवार के दिन घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि कार्य भार अधिक होने के कारण थोड़ा थकान महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। रविवार के दिन किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। बेकार के दिखावे से दूर रहें।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं से लाभ होने की संभावना बनती है। लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर भी अपने काम को समय से पूरा करके उच्च अधिकारियों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे। सप्ताह के अंत में धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। रविवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। पुराने रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करें।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सेहत का ख्याल रखें। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। बुधवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र पर कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी और निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे के वस्तु न रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। मंगलवार के दिन आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे, लेकिन कोई ऐसा कार्य न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। सप्ताह के मध्य का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में तरक्की होगी। सप्ताह के अंत में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। हालांकि रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी के बहकावे में आने से बचें।
उपाय:- दोस्तों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com