Weekly numerology (21st-27th april): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि कोई अनैतिक कार्य करने से बचें और मंगलवार का दिन सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी को अपशब्द न कहें अन्यथा बाद में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। शुक्रवार के दिन यात्रा के योग बनते हैं । आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा।
उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नगदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापिस मिलने की संभावनाएं बनती हैं। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य का समय निजी जिम्मेदारियां बिताते हुए व्यतीत होगा। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न होने की संभावना बनती है। दोस्तों की सहायता प्राप्त होगी।
उपाय:- शिवलिंग पर यथासंभव जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। विदेशी काम में भी लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। बुधवार के दिन अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की योजना बनाएंगे। शुक्रवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में मेहनत अधिक करनी होगी और सफलता मिलने की संभावनाएं भी बनती हैं।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में छात्रों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से भी लाभ प्राप्त होगा। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। बुधवार के दिन सेहत का ख्याल रखें, अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावना बनती है।
उपाय :- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। आपके स्वभाव में परिपक्वता उत्पन्न हो सकती है। जिससे परिस्थितियों गंभीरता का रूप ले सकती हैं। सप्ताह के अंत में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर कामकाज की अधिकता बनी रहेगी और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। मंगलवार के दिन कोई ऐसा कार्य न करें जिसके कारण मानहानि का सामना करना पड़े। सप्ताह के मध्य का समय निजी रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी संभव है।
उपाय:- लक्ष्मी मां की आराधना करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम शुरुआत में अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग भी बनते हैं। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के पहलू से ज्यादा सक्रिय रहेगा। सप्ताह के अंत में परिस्थितियां मिली- जुली रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर टालने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। अपने कार्य में भी नए आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। बुधवार का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा। सप्ताह के अंत में जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी के मामले सामने आ सकते हैं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। हालांकि मंगलवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं और किसी के बहकावे में आने से बचें। बुधवार के दिन बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के अंत में कोर्ट- कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। संयम के साथ निर्णय लेने की कोशिश करें। रविवार का दिन हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें।
उपाय:- योग और व्यायाम करते रहें। हनुमान जी के मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News