Weekly numerology (1st-7th July): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 09:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने के बारे में विचार न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। रविवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती है।
उपाय: परनिंदा से परहेज करें। भगवान गणेश की आराधना करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए भी सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। यात्राओं के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। बृहस्पतिवार के दिन किसी नए काम को शुरू करने का विचार बनाएंगे। सप्ताह के मध्य का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें, सांस से संबंधित तकलीफ होने की संभावना बनती है। शुक्रवार का दिन कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम को शुरू करना चाहेंगे हालांकि थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। विदेशी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता भी बढ़ेगी। रविवार के दिन संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
उपाय :- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। बृहस्पतिवार के दिन कामकाज के नजरिया से समय अच्छा है। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। बृहस्पतिवार के दिन विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। बच्चे किसी विदेशी शिक्षण शैली को सीखने का भी मन बना सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के नजरिया से अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। रविवार के दिन मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।
उपाय:- गणेश जी की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज की अधिकता के कारण ज्यादा व्यस्त रहेगा। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें, हालांकि भावनात्मक स्तर पर ज्यादा उथल-पुथल लगी रहेगी। बुधवार के दिन अपने काम को पूरे परफेक्शन के साथ करने के कारण देरी हो सकती है। बृहस्पतिवार का दिन रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी रचनाओं को अद्भुत आकर दे पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय वैवाहिक जीवन के नजरिया से अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं।
उपाय:- जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से सोमवार के दिन आपके काम पूरे होंगे। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं। बुधवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। आपके कार्य को मार्ग मिलते नजर आएंगे। व्यापार में तरक्की होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं।
उपाय:- किसी की झूठी गवाही न दें। कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण थोड़ा सा व्यस्त रहेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। काम की अधिकता के कारण भावनात्मक स्तर पर भी निरस्ता महसूस करेंगे। हालांकि बुधवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। अकस्मात आपके कार्य को गति मिलती नजर आएगी। सप्ताह के अंत में निजी जीवन पर ध्यान दे पाएंगे। लेकिन कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट हिला सकते हैं। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अपने काम को समय से पूरा करके प्रशंसा का पात्र बनेंगे। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अहंकार में आकर अपने काम को खराब न करें। बृहस्पतिवार के दिन पुलिस के मामलों से दूरी बना कर रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने की संभावनाएं बनती हैं। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। रविवार के दिन यात्राओं के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर मस्तक पर लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News