Numerology : हुस्न के मामले में सबको पीछे छोड़ देते हैं इस मूलांक के लोग, हर कोई देखता रह जाता है चेहरा

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 01:16 PM (IST)

Most beautiful numerology number : दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो भीड़ में भी अपनी चमक से सबको अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। अक्सर हम इसे केवल अच्छी सेहत या मेकअप का कमाल मानते हैं, लेकिन अंकज्योतिष की दुनिया में इसका संबंध आपकी जन्म तारीख और उससे जुड़े ग्रहों से होता है। अंकशास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म का अंक न केवल हमारे भविष्य और स्वभाव को तय करता है, बल्कि यह हमारे शारीरिक आकर्षण और चेहरे की बनावट पर भी गहरा प्रभाव डालता है। विशेषज्ञों का मानना है कि एक खास मूलांक ऐसा है, जिसे कुदरत ने सुंदरता और मैग्नेटिक पर्सनालिटी का वरदान दिया है। इस अंक के जातकों के चेहरे पर एक ऐसी नैसर्गिक चमक और आंखों में ऐसी कशिश होती है कि लोग पहली नजर में ही उनके दीवाने हो जाते हैं। इन पर शुक्र देव की ऐसी विशेष कृपा होती है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ इनका आकर्षण और भी निखरता जाता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से मूलांक के लोग हैं, जिन का हर कोई दीवाना हो जाता है। 

Most beautiful numerology number

मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक का स्वामी शुक्र ग्रह है। ज्योतिष और अंकशास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, विलासिता और आकर्षण का कारक माना जाता है।

क्यों खास होता है इनका चेहरा ?
मूलांक 6 के जातकों के चेहरे पर एक स्वाभाविक तेज और चमक होती है। इनकी त्वचा और नैन-नक्श अक्सर बहुत संतुलित और आकर्षक होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी इनका 'मैग्नेटिज्म' है। ये लोग भीड़ में भी अलग नजर आते हैं। इनसे बात करने वाला व्यक्ति इनकी ओर खिंचा चला आता है। इन्हें सजने-संवरने और अच्छे कपड़े पहनने का बहुत शौक होता है। इन्हें पता होता है कि खुद को प्रेजेंट कैसे करना है, जो इनकी सुंदरता में चार चांद लगा देता है।

Most beautiful numerology number

स्वभाव से भी जीत लेते हैं दिल
सिर्फ शक्ल ही नहीं, इनका व्यवहार भी बहुत मृदु और कलात्मक होता है। ये शांतिप्रिय होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी आंखों में एक खास तरह की गहराई और कशिश होती है जो सामने वाले को सम्मोहित कर लेती है।

इन मूलांकों में भी होता है गजब का आकर्षण
मूलांक 6 के अलावा भी कुछ अंक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। 

मूलांक 2 (तारीख 2, 11, 20, 29): इनका स्वामी 'चंद्रमा' है। इनके चेहरे पर मासूमियत और शांति होती है।

मूलांक 1 (तारीख 1, 10, 19, 28): इनका स्वामी 'सूर्य' है। इनके चेहरे पर एक शाही रौब और आत्मविश्वास झलकता है।

Most beautiful numerology number

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News