Weekly numerology (30.03.2026 से 05.04.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 01:50 PM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। बच्चों को परीक्षा में मेधावी परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, किसी बहकावे में आने से बचें। सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सफलता दिला सकते हैं। सप्ताह के अंत में कुछ आकस्मिक परिवर्तन आपको असमंजस में डाल सकते हैं।
उपाय: सूर्य भगवान को नमस्कार करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अच्छी रहेगी। मंगलवार को बोलचाल के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय भी सावधानी रखें, अन्यथा आपकी प्रतिक्रियाएं विवाद का कारण बन सकती हैं। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा तथा पिता की सलाह से कार्य पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में अचानक कुछ कार्य सामने आ सकते हैं, जिससे समय-प्रबंधन प्रभावित हो सकता है।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा का पाठ करें
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। शुरुआत में कम मेहनत में भी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है, अतः समय का सदुपयोग करें। विदेशी कार्यों से लाभ हो सकता है। बच्चों का मन विदेशी शिक्षा प्रणाली की ओर आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सरकारी कार्य पूरे होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। शुक्रवार का दिन भी सकारात्मक रहेगा। सप्ताह के अंत में शोध एवं अनुसंधान से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सूर्य भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छी रहेगी। अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा और कार्यों में प्रगति होगी। बुधवार को किसी नए कार्य की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में समय पुनः अनुकूल रहेगा। विदेशी कार्यों से लाभ मिलने की संभावना है। तथा कुछ परिवर्तन भी सामने आ सकते हैं।
उपाय :- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। कोई अनैतिक कार्य न करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छी रहेगी। विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का विचार भी बन सकता है। सप्ताह के मध्य में सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। हालांकि, किसी को उधार दी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इसलिए सोच-समझ कर निर्णय लें। रविवार को कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कन्या पूजन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर कार्यभार बना रहेगा। किसी के बहकावे में आकर नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है, अतः समय पर चिकित्सा लें। सप्ताह के अंत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, फैशन व डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी महिला सहकर्मी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। विदेशी कार्यों से लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सरकारी लाभ मिलने के योग भी हैं। हालांकि, मन किसी बात को लेकर विचलित रह सकता है। सप्ताह के अंत में भी समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं तथा विदेशी शिक्षा की ओर आकर्षण बढ़ेगा। मां-बेटी के संबंध भी मधुर रहेंगे।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। गणेश भगवान की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुड़े रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में समय अनुकूल रहेगा। अपने स्थान से दूर रहकर कार्य करने से लाभ हो सकता है। आधुनिक तकनीक भी आपके लिए लाभकारी रहेगी। नए कार्य की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी और निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। हालांकि, रिश्तों को बनाए रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। सप्ताह के अंत में विदेशी कार्यों से लाभ हो सकता है, लेकिन कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं।
उपाय:- कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अहंकार से बचें, अन्यथा सफलता में बाधा आ सकती है। किसी विदेशी कार्य में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-परख करें। सप्ताह के मध्य से आगे का समय अनुकूल रहेगा। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता की सलाह से कार्यों में सफलता मिलेगी। पुलिस मामलों से दूरी बनाए रखें तथा अनावश्यक विवादों से बचें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार का व्रत करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari