Weekly numerology (27.05.2024 से 02.06.2024): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। परंतु अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। बुधवार का दिन आर्थिक स्थिति के नजरिया से अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अच्छा रहेगा। विदेशी शिक्षण शैली प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। शुक्रवार के दिन कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।
उपाय:- कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे रहेंगे। खेल कूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अपने अधूरे कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। मंगलवार के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है परंतु कुछ मानसिक चिंताएं भी साथ-साथ लगी रहेगी। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। शुक्रवार के दिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं परंतु अपने अहंकार के कारण परिस्थितियों को खराब करने की कोशिश न करें। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी को यथा संभव मेहनत करके पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा। काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। शुक्रवार के दिन सेहत का ख्याल रखें। किसी बड़े व्यक्ति के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े से मंदे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार के दिन पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद होने की संभावना बनती है। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। मॉडर्न आर्ट और विदेशी काम से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा। सप्ताह के अंत में सरकारी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय :- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप बखूबी पूरा कर पाएंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती। है परंतु कुछ मानसिक चिंताएं बनी रहेगी। बृहस्पतिवार के दिन अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जोश में आकर होश न गवाएं अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार के दिन कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। नगदी धन अधिक खर्च होगा। बृहस्पतिवार का दिन व्यावसायिक नजरिया से अच्छा रहेगा। अपने काम को समय से पूरा कर पाने में सफल रहेंगे लेकिन ज्यादा परफेक्शन के साथ काम करने के कारण थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। शुक्रवार का दिन सावधानी से बिताएं। किसी वहम के कारण अपने संबंधों में खटास उत्पन्न न होने दें। सप्ताह के अंत का समय निजी जीवन के नजरिए से थोड़ा मंदा रहेगा।
उपाय:- चावल का दान मंदिर में करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में समाज सेवा के कार्य की तरफ आपका मन आकर्षित रहेगा परंतु किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रखें। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। हालांकि मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना भी बनती है। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। शुक्रवार के दिन काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। सप्ताह के अंत का समय भी मिला-जुला रहेगा। पिता से सहायता प्राप्त होगी। हालांकि निजी जरूरत पर नकदी धन खर्च होगा।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मंगलवार का दिन अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। इस सप्ताह काम में अधिक व्यस्त होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कुछ मानसिक चिंताएं लगी रहेगी। अनिंद्रा की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। शुक्रवार के दिन विदेशी आयाम अपने काम में शामिल करके सफलता से अपने काम को पूरा करना चाहेंगे। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संयम के साथ निर्णय लेकर समय व्यतीत करने की कोशिश करें।
उपाय:- रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। बृहस्पतिवार के दिन प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं लेकिन शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी काम को आगे बढ़ाने के लिए लालच में कोई गलत रास्ता अपनाने की कोशिश न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय:-  हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News