Weekly numerology (29th may to 4th june): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। विद्यार्थी विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बनती है। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम अच्छे रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। बुधवार के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा नहीं करें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। किसी नए काम में आपको सफलता मिलेगी। शुक्रवार के दिन निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। सप्ताह के अंत में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को अपने टारगेट पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हर काम को करने में आपका मन लगेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। मंगलवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। किसी रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें, गले से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिन्हें सफलता से पूरा करने में आप सक्षम है। सप्ताह के अंत में अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। बच्चे आगे की शिक्षा के लिए प्लानिंग करेंगे। विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। गाय की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अहम रहेगा। विद्यार्थी विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। अपने काम को जल्दबाजी में करने के लिए कोई शॉर्टकट न अपनाएं। इस सप्ताह आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। शनिवार के दिन किसी अनुd22भवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस दिन अपने काम में नए आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे।
उपाय :- साफ-सुथरे कपड़े पहनें। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर आगे की योजना बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। बुधवार के दिन अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए जल्दबाजी न करें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। बृहस्पतिवार के दिन कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे और लोगों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सप्ताह के अंत में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। समय जीवन साथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 6 वाले अपने मन और मस्तिष्क दोनों के मध्य एक द्वंद में फंसे रहेंगे। भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। बेहतर होगा कि सूझबूझ और समझदारी के साथ काम लें ताकि परिस्थितियों को कंट्रोल किया जा सके। बुधवार के दिन रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी उत्तम रचना को आकार दे पाएंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। काम की जिम्मेदारियां निजी जीवन पर ध्यान नहीं देने देंगी। जीवनसाथी को लेकर घर के बड़ों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में बेकार के वहम में आकर अपने रिश्ते खराब न करें।
उपाय:- जीवनसाथी के साथ संबंध को मधुर बना कर रखें। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च करेंगे। व्यापार में भी कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज संबंधित यात्राओं के योग बनते हैं जो कि सफल रहेंगी। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं के लिए आपको मार्ग मिलेंगे। पिछले कुछ समय से रुका हुआ कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। मां की सेहत का ख्याल रखें। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताह के अंत में आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। रविवार का दिन भी आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दिन किए गए कार्य सफल होंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में काम की अधिकता के कारण आपका मन उलझन में फंसा रहेगा। हालांकि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने पिछले अनुभव को भी इस्तेमाल करने की कोशिश करें। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी और अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढ पाएंगे। बृहस्पतिवार के दिन समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। इस दिन आपको अपने सीनियर के साथ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भी संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मन थोड़ा दुखी रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा है।
उपाय:- तुलसी के पौधे को जल दें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। आप जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। काम करने में आपका मन लगेगा। पिता की सलाह से कामों में सफलता मिलेगी। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। नौकरी में भी तरक्की के योग बनते हैं। हालांकि बुधवार के दिन कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। अपने काम को जल्दी करने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाएंगे। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए पुनः अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। रविवार के दिन पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें और उन्हें लाल गुलाब अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News