Weekly numerology (19th-25th december): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी में पदोन्नति के भी योग बनते हैं। घर-परिवार में भी आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें निभाने में आप बखूबी सफल रहेंगे। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस सप्ताह किसी बड़े व्यक्ति की सलाह से आपके कम सफल होंगे। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई गलत काम न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में इस दिन विशेष सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द घूमेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की सेवा करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। इस दिन आपको सीनियर से मदद मिलेगी। मंगलवार के दिन किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोई पुरानी गुम हो गई चीज भी वापस मिलने की संभावना बनती है। बच्चों का मन इस समय पढ़ाई में लगेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए भी समय अच्छा है। बृहस्पतिवार के दिन दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस समय में घर की सजावट के ऊपर पैसा खर्च होगा। निजी जरूरतों पर भी नकदी धन व्यय होगा। रविवार का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। इस दिन यात्राएं लगी रहेंगी, जो आपके लिए शारीरिक थकान का कारण बन सकती हैं। पैरों के दर्द की शिकायत हो सकती है।
उपाय:- चांदी और चावल का दान न करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी शुभ समाचार मिलने के योग बनते हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर सफलता मिलने के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को मेधावी मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें l सांस संबंधी कोई तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। शुक्रवार के दिन अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए विचार करेंगे। सप्ताह के अंत में घर-परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का योग बनता है। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा।
उपाय:- गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नए काम की जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। दूसरों के साथ बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से मिली सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन मूलांक 4 वालों के लिए अच्छा है लेकिन दस्तावेज के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। यात्राओं के योग बनते हैं। कामकाज को आगे बढ़ाने की तलाश में यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय :- पीले रंग का धागा गले में पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप उत्साह और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। कुछ पुराने कामों को पूरा करने के लिए आप उन्हें दोबारा शुरुआत से शुरू करेंगे। किसी की बातों में आने से बचें, लोग आपके भोलेपन का फायदा उठा सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी काम के सिलसिले में आपको लोगों से सलाह प्राप्त होगी परंतु सोच-समझकर एक सही निर्णय लेने की कोशिश करें अन्यथा बाद में मंदे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपने काम को जल्दी करने के लिए कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। संगीत, कला, नृत्य आदि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सफलता हासिल करेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। रविवार का दिन व्यावसायिक यात्राओं के लिए ठीक है। इस दिन की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस समय में आप कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के आयोजन के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। बुधवार के दिन आप अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय प्रेम संबंधों के लिए उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि इस समय में अपनी वाणी पर संयम रखें। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। आपकी कुछ बातें आपके रिश्ते को आहत भी पहुंचा सकती हैं। सप्ताह के अंत में अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के शुरुआत में सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। इस दिन पिता से मिली सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में और व्यवसाय में तरक्की होने के योग बनते हैं। हालांकि मंगलवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताह के मध्य में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। आप किसी ज्योतिष विद्या या गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन एकाएक आपको अपनी योजनाओं के लिए मार्ग मिलेंगे। नकदी धन खर्च होगा। इस दिन मां के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। सप्ताह के अंत में नौकरी में स्थानांतरण के योग भी बनते हैं।
उपाय:- गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत में सोमवार और मंगलवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कुछ अहम फैसले लेने के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। निजी जीवन में कुछ जिम्मेदारियां आपको क्या करें और क्या न करें की स्थिति में लाकर खड़ा कर सकती हैं। हालांकि शांत मन से एक स्थिर निर्णय लेने की कोशिश करें। इस सप्ताह आपको बड़ों की सलाह मानकर चलना चाहिए। सप्ताह के मध्य में खर्चे अधिक होंगे। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के अंत में वाहन चलाते हुए थोड़ी सावधानी बरतें दुर्घटना के योग बनते हैं।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। इस समय में बच्चों को मेधावी भी प्राप्त हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक स्थिति के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। कोई पुरानी चीज जो आप रख कर भूल गए थे वह दोबारा मिल सकती है। कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए भी समय श्रेष्ठ है परंतु सप्ताह के मध्य में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बृहस्पतिवार के दिन किसी प्रकार के प्रलोभन में आने से बचें। सप्ताह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। इस दिन वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। सेहत का ख्याल रखें। पैरों के दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय:- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News