Weekly numerology (14th-20th November): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत का समय काफी मौज-मस्ती में बिताएंगे। निजी जरूरतों के कारण और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने कामकाज पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए निजी रूप से अहम रहेगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है। इस दिन की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवन साथी के साथ भी कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। आय के नए साधन भी प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कुछ अधूरे काम पूरे होने के भी योग बनते हैं। इस सप्ताह अपने व्यवहार में अहंकार को स्थान न लेने दें।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों को सप्ताह की शुरुआत में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भावुक होकर किसी को कोई वायदा न करें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में परिवार में मां और पत्नी के मध्य अनबन होने के कारण माहौल थोड़ा खराब हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में आप मानसिक तौर पर अशांत महसूस करेंगे। कुछ मानसिक परेशानियां चिंता का कारण बन सकती हैं। गलत संगति में जाने से बचें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे बहन-भाइयों से मदद प्राप्त होगी। आप अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। काम में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर से मदद प्राप्त होगी। बच्चे पढ़ाई की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।
उपाय:- चावल की खीर का सेवन करें। सूर्य को जल दें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी विदेशी तकनीक को अपने कारोबार में अपनाने की कोशिश करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। व्यापार के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने का योग बनता है। सप्ताह के अंत में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दांपत्य जीवन के सुख में भी वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बनते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होगा। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग सप्ताह के मध्य में उत्तम परिणाम हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत में पुलिस के मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। किसी नए काम की शुरुआत में ज्यादा जल्दबाजी न करें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय:- गुड़ और तांबे का दान करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सफलता हासिल करेंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिलेगी। बुधवार का दिन यात्राओं में बीतेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्चों के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। आपके स्वभाव में गंभीरता जन्म ले सकती है। किसी शुभ कार्य के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के अंत में किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। पिता की सलाह से आपके सारे काम पूरे होंगे। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें।
उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम और संगीत नृत्य आदि कलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। सप्ताह के मध्य में जीवन साथी के साथ अपने मन की बात को साझा करना चाहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के तनाव का शिकार हो सकते हैं। कामकाज की अधिकता के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। नकदी धन अधिक खर्च होगा।
उपाय:- गुड़ का दान मंदिर में करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार संबंधी कुछ निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। अचानक आपको अपनी योजनाओं के लिए मार्ग मिलते नजर आएंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। घर की सजावट पर पैसा खर्च करेंगे। बुधवार के दिन जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार करेंगे। आय के कुछ नए साधन भी प्राप्त होने की संभावना बनती है। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। भाई-बहनों के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से उचित सलाह और साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में थोड़ा मानसिक अशांत महसूस करेंगे। नकदी धन भी खर्च हो सकता है।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। रचना के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस समय पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। संगीत और कला से जुड़े हुए लोग भी उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में कोर्ट संबंधी मामलों में फैसले अपने हक में मिल सकते हैं। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ख्याल रखें। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। पिता के साथ भी कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारी आपके विचारों के साथ असहमति भी दिखा सकते हैं। यह समय मानसिक चिंताएं और परेशानियां लेकर आएगा। सप्ताह के अंत में संयम और सूझबूझ के साथ वक्त व्यतीत करें।
उपाय:- गुड़ और तांबे का दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन खेलकूद और संगीत नृत्य आदि कलाओं में ज्यादा लगेगा। पढ़ाई में उनकी एकाग्रता शक्ति में कमी आएगी। मूलांक 9 वाले जातक सप्ताह के शुरुआत में अपने निजी रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें। वाहन चलाते हुए भी गति सीमा का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में जमीन संबंधी मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोच-समझ कर निवेश करें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सरकारी कामों से भी लाभ होगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे जातक भी इस समय में आवेदन कर सकते हैं।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News