Weekly Love rashifal (25.05.2026 से 31.05.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 09:07 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Weekly Aries Love Horoscope) इस सप्ताह संबंधों में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। जिससे रिश्ते में राहत और सुकून मिलेगा। सिंगल का क्रश के साथ भरोसा और समझ विकसित होगी। 
लव टिप: पुराने मुद्दों को बार-बार न उठाएं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 7

वृष लव राशिफल (Weekly Taurus Love Horoscope) इस वीक पार्टनर के साथ चल रही पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। सिंगल की लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 
लव टिप: पार्टनर को स्पेस दें।
उपाय: काले तिल का दान करें।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9

मिथुन लव राशिफल (Weekly Gemini Love Horoscope) काम की व्यस्तता रिश्तों पर असर डाल सकती है। पार्टनर को समय देना जरूरी होगा वरना छोटी बात भी तनाव का कारण बन सकती है। सिंगल किसी आकर्षक व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।
लव टिप: शक करने से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 6

कर्क लव राशिफल (Weekly Cancer Love Horoscope) इस सप्ताह बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। पुरानी बातों के लेकर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान प्रेम संबंध बन सकते हैं। धैर्य और विश्वास के साथ आगे बढ़ें।
लव टिप: ईमानदारी रिश्ते मजबूत करेगी।
उपाय: भगवान सूर्य की उपासना करें
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 2

सिंह लव राशिफल (Weekly Leo Love Horoscope) पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। दिल की बात साझा करने का यह सही समय है। गुस्से और अहंकार को स्वभाव का हिस्सा न बनाएं। परिवार की सहमति से रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं लेकिन पहले सामने वाले को अच्छे से समझना जरूरी होगा।
लव टिप: भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
उपाय: सफेद वस्त्र पहनें। 
लकी रंग: मैरून
लकी नंबर: 8

कन्या लव राशिफल (Weekly Virgo Love Horoscope) पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा या घूमने का मौका मिलेगा। दोनों के बीच समझ और नजदीकियां भी मजबूत होंगी। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। सिंगल के जीवन में उत्साह और ताजगी आएगी।
लव टिप: पार्टनर की भावनाओं को समझें।
उपाय: सुबह जल्दी उठकर सूर्य नमस्कार करें।
लकी रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1

तुला लव राशिफल (Weekly Libra Love Horoscope) प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो समझदार और परिपक्व होगा। अपनी नादानी में कोई भूल न कर दें।
लव टिप: जल्दबाजी में फैसले न लें।
उपाय: इत्र या सुगंध का प्रयोग करें।
लकी रंग: क्रीम
लकी नंबर: 6
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 2

वृश्चिक लव राशिफल (Weekly Scorpio Love Horoscope) इस सप्ताह पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दोस्ती प्रेम में बदल सकती है, बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
लव टिप: दिल की बात खुलकर कहें।
उपाय: चावल दान करें।
लकी रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1

धनु लव राशिफल (Weekly Sagittarius Love Horoscope) रिश्तों में स्थिरता आएगी। तन और मन का भरपूर सुख मिलेगा। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। सिंगल का एक्स को छोड़ नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखें।
लव टिप: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
उपाय: राम नाम का जाप करें। 
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9

मकर लव राशिफल (Weekly Capricorn Love Horoscope) यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए बेहद शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। नया रिश्ता शुरू होने के योग बन रहे हैं।
लव टिप: अहंकार रिश्ते खराब कर सकता है।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5

कुंभ लव राशिफल (Weekly Aquarius Love Horoscope) रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, नजदीकियां बढ़ेंगी। क्रश के साथ दिल की बातें खुलकर साझा करेंगे। सिंगल के दिल में आकर्षक व्यक्ति प्रेम की दस्तक देगा, नई शुरुआत के संकेत हैं। 
लव टिप: गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें। 
लकी रंग: क्रीम
लकी नंबर: 6

मीन लव राशिफल (Weekly Pisces Love Horoscope) रिश्तों में धैर्य रखना जरूरी होगा। छोटी बातों पर बहस हो सकती है। भावनात्मक रुप से मजबूत बनें। क्रश के साथ अपनापन और विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे घर से रिश्ता आएगा।
लव टिप: ज्यादा संदेह न करें।
उपाय: चंद्रमा को कच्चे दूध का अर्घ्य दें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News