Weekly Good Luck (10.08.2026 से 16.08.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 01:39 PM (IST)

मेष 
यह सप्ताह आपके लिए नई संभावनाओं और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटकी हुई फाइलें या प्रोजेक्ट गति पकड़ेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की कला से सहकर्मी प्रभावित होंगे। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक लाभ के योग हैं।

गुड लक उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

वृषभ 
आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए यह सप्ताह राहत लेकर आएगा। नए व्यावसायिक अनुबंध या नौकरी में बदलाव के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

गुड लक उपाय: शुक्रवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध और थोड़ा सा अक्षत अर्पित करें।

मिथुन 
आपकी संवाद शैली और चतुराई इस सप्ताह आपके सबसे बड़े हथियार साबित होंगे। व्यापार में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

गुड लक उपाय: बुधवार को गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं और 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।

कर्क 
मानसिक तनाव और आशंकाओं से मुक्ति मिलेगी। इस सप्ताह आपकी राशि में बनने वाले शुभ योग आपके सम्मान और प्रभाव में वृद्धि करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं।

गुड लक उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें।

सिंह
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। बुधादित्य योग के प्रभाव से अधिकारियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय बिल्कुल सही है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

गुड लक उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या 
करियर और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अटके हुए सरकारी कार्य आसानी से निपट जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आने से मानसिक शांति महसूस करेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है।

गुड लक उपाय: बुधवार को पक्षियों को हरा चारा या दाना डालें।

तुला
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्यवर्धक साबित होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी। विदेश या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है।

गुड लक उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या या मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें।

वृश्चिक
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र की पुरानी चुनौतियों का समाधान मिलेगा। यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

गुड लक उपाय: मंगलवार की शाम हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

धनु 
यह सप्ताह आपकी कार्यक्षमता को निखारेगा। साझीदारी के कामों में अच्छा मुनाफा मिलेगा। धार्मिक कार्यों और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा का प्लान बन सकता है।

गुड लक उपाय: गुरुवार को माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं और पीले फूल भगवान विष्णु को चढ़ाएं।

मकर 
करियर में स्थिरता आएगी। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी। रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

गुड लक उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ 
मित्रों और सहयोगियों के समर्थन से बड़े प्रोजेक्ट पूरे होंगे। इस सप्ताह बनने वाले शुभ ग्रहों के प्रभाव से आपकी पुरानी समस्याएं हल होंगी और पारिवारिक जीवन में सुख-संतुलन बढ़ेगा।

गुड लक उपाय: शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को काले तिल या जूते का दान करें।

मीन 
सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन सप्ताह का अंत आते-आते बड़ी सफलता मिलेगी। कला, प्रबंधन और व्यापार से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।

गुड लक उपाय: गुरुवार को किसी गाय को चने की दाल और थोड़ा सा गुड़ खिलाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News