Aaj Ka Good Luck (14th October 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 01:49 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (14th October 2026): 14 अक्टूबर 2026 का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी, कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे या परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा? ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और दिन के शुभ संकेत व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदें जगाने में सहायक हो सकते हैं। आज का दिन अपने कार्यों को बेहतर बनाने, रिश्तों में मधुरता लाने और सही दिशा में प्रयास करने का संदेश देता है। ‘आज का गुडलक’ में जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन के शुभ संकेत, भाग्य को मजबूत करने के पारंपरिक उपाय, जिन्हें अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ कर सकते हैं। ध्यान रखें, सफलता का वास्तविक आधार मेहनत, विवेक और सही निर्णय हैं।
मेष- आज का दिन काफी खुश रहेंगे। घर-परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। ऑफिस के बड़े से बड़े काम को टाइम से निपटा लेंगे।
उपाय- वृद्ध की सलाह लें।
वृष- आज का दिन बेहद ही शानदार साबित होने वाला है। व्यापार को लेकर जो सपने देखे थे, वो पूरे हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय- आलस्य का त्याग करें।
मिथुन- रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आलास की वजह से छात्रों का कोई जरुरी काम अटक सकता है।
उपाय- बेकार का वाद-विवाद न करें।
कर्क- आज का दिन काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर में बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।
उपाय- शत्रुओं को छोटा समझने की भूल न करें।
सिंह- कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। मनचाही नौकरी का ऑफर प्राप्त होगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- बिन मांगे अपनी राय न दें।
कन्या- आज का दिन शुभता लेकर आया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आपके सारे काम आसानी से पूरे होते हुए दिखाई देंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- किसी की चुगली न करें।
तुला- परिवार के साथ हंसी-ख़ुशी समय बिताएंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। साथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।
उपाय- सोच-समझ कर जबान खोलें।
वृश्चिक- आज सारा दिन जरुरी काम को पूरा करने में निकल जाएगा। मित्र की खराब सेहत को लेकर थोड़ा सा चिंतित रह सकते हैं।
उपाय- निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह लेना न भुलें।
धनु- युवाओं के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। ऑफिस में बहुत ही सूझ-बुझ के साथ बड़ी सफलता को हासिल कर लेंगे।
उपाय- कोई भी कदम सोच-समझकर बढ़ाएं।
मकर- किसी नई जगह पर नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। ये मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचाएगी। जो लोग बैंक में काम कर रहे उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय- कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें।
कुंभ- आज काम की वजह से मन विचलित रहेगा। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। सेहत भी सही रहेगी।
उपाय- भाई-बहनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन- आज पूरा दिन काफी एनर्जेटिक फील करेंगे। युवा वर्ग मौज-मस्ती से ज्यादा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
उपाय- पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari