Weekly Good Luck (29.06.2026 से 05.07.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 03:21 PM (IST)

Weekly Good Luck (29.06.2026 से 05.07.2026): 29 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 का सप्ताह वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक उन्नति और आध्यात्मिक प्रगति का संकेत दे रहा है। ग्रहों की चाल के अनुसार हर राशि के लिए एक विशेष Lucky Charm और शुभ उपाय अपनाना लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या रहेगा भाग्यशाली।

मेष: आपको ऐसा लगेगा जैसे सब कुछ बहुत धीमा चल रहा है लेकिन फिक्र न करें, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, आपकी लाइफ में स्पीड अपने आप आ जाएगी। रुके हुए काम खुद गती पकड़े लगेंगे। जान-पहचान के दम पर अपना मुकाम बनाएंगे। सेविंग्स और पैसों के मामले में थोड़ा समझदारी से काम लेने की जरुरत है।
क्या करें: मां बगलामुखी को पीले कनेर के फूल चढ़ाएं।
क्या न करें: झूठ न बोलें।
Lucky Charm: लाल चंदन

वृष: इस वीक चीजें वैसी नहीं होंगी, जैसा आपने प्लान किया था। सोच से भी अधिक शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। धन लाभ और पारिवारिक सुख के योग बनेंगे। करियर और शिक्षा में अधिक ध्यान देने की जरुरत है। मानसिक संतुलन बना रहेगा। अपने फ्यूचर को सुरक्षित करने के लिए थोड़े गंभीर बने रहें।
क्या करें: कागज़ पर नीले पेन से "क्रीं" लिखकर तिजोरी में रखें।
क्या न करें: जल्दबाजी में लिया गया फैसला लाइफ में प्रॉब्लम को बढ़ाएगा।
Lucky Charm: गुलाबी फूल

मिथुन: यह सप्ताह आगे की प्लानिंग करने और खुद को थोड़ा टाइम देने के लिए सबसे अच्छा है। बहुत एनर्जेटिक और शानदार तरीके से भविष्य की योजना बनाने में कामयाब रहेंगे। सोशल लाइफ एकदम मस्त हो जाएगी। नए और मजेदार लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में अचानक आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी, जो लाइफ में टर्निंग प्वाइंट लेकर आएंगी।
क्या करें: घर के सेंटर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: कड़वा न बोलें।
Lucky Charm: लाल धागा

कर्क: परिवार में सुख-शांति तो रहेगी लेकिन शत्रु अपनी चालों से बाज नहीं आएंगे। चिढ़ने के बजाय अपनी पुरानी प्लानिंग को एक बार फिर से चेक कर लें कि कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई। अपना पूरा ध्यान कमाई, बैंक बैलेंस और पैसों की बचत पर रखें। कोई अज्ञात शत्रु आप पर अपनी नजर गढ़ाए बैठा है।
क्या करें: हेल्थ को लेकर किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज न करें।
क्या न करें: दिमाग को अशांत न रखें।
Lucky Charm: हल्दी की गांठ

सिंह: आप अपने गोल्स को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएं। आपकी पूरी लाइफ ही बदलने वाली है। पर्सनैलिटी में एक अलग ही चमक-दमक आएगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे। जोश में आकर होश मत खोएं। किसी भी तरह के पेपरवर्क, एग्रीमेंट या बड़े इन्वेस्टमेंट और पैसों के लेन-देन में खुद के अतिरिक्त किसी दूसरे पर विश्वास न करें।
क्या करें: पीपल के पत्ते पर रोली लगाकर पर्स में रखें।
क्या न करें: मिले हुए मौकों को न ठुकराएं।
Lucky Charm: हरी इलायची

कन्या: इस वीक किस्मत आपका पूरा साथ देगी। लाइफ को खुलकर एंजॉय करेंगे। कहीं घूमने का प्लान या कोई नया एक्सपीरियंस हासिल होगा। सोच-समझकर लिया गया एक छोटा सा फैसला भी आपको आगे चलकर बहुत लंबा फायदा देने वाला है। समाज और आपके वर्कप्लेस पर आपका रूतबा बढ़ेगा। अपनी अचीवमेंट्स के दम पर अपनी पहचान बनाएंगे।
क्या करें: 5 उड़द के दाने गैस पर जला दें।
क्या न करें: गेहूं के 12 दाने ऑफिस की दराज़ में रखें।
Lucky Charm: मोती के रंग का रुमाल

तुला: इस विक दौड़-भाग छोड़कर अपने घर-परिवार और अपनी मानसिक शांति पर ध्यान देंगे तो बेहतर फ्यूचर बनेगा। पढ़ाई, पर्सनल लाइफ और क्रिएटिविटी को पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार की कोई पुरानी बात दिल पर न लें। जो बीत चुका है, उसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। पुराना प्रेम दोबारा सामने आ सकता है। शांति से बैठकर बात करेंगे, तो मामला आसानी से सुलझ जाएगा।
क्या करें: खाने-पीने पर ध्यान दें।
क्या न करें: प्रॉमिस करके न तोड़ें।
Lucky Charm: काले तिल

वृश्चिक: आने वाला सप्ताह थोड़ा रुककर खुद को बेहतर बनाने का है। विरोधियों पर विजय और आत्मबल में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक उन्नति और मानसिक शांति प्राप्त होगी। रिश्तों को संभालने के लिए दूसरों की बात भी उतने ही ध्यान से सुनें, जितनी अपनी सुनाते हैं। पुरानी बातें, अधूरे पड़े काम या पास्ट का कोई पुराना किस्सा दोबारा आपके सामने आ सकता है।
क्या करें: भोजपत्र पर नीले पेन से "ममः" लिखकर पर्स या बैग में रखें।
क्या न करें: टेंशन न लें।
Lucky Charm: तांबे का सिक्का

धनु: अनजाने में गलती कर बैठेंगे, सावधान रहें। टकराव की बजाय समझौता करके चलें। मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। करियर और निवेश में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नकारात्मकता कम होगी और सौभाग्य के नए मार्ग खुलेंगे।
क्या करें: किसी गरीब बच्चे को 2 लड्डू दान करें।
क्या न करें: गलतियां न करें।
Lucky Charm: हरा रूमाल

मकर: इस वीक कुछ नया सीखने का मन करेगा और आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। ईगो साइड में रखकर अपनों से खुलकर बात करें। लाइफ को ट्रैक पर लाने में कामयाब रहेंगे। इमोशनल रिश्ते न बनाएं, दिल की बजाय दिमाग से काम लें। सब्र के साथ आगे बढ़ें। सेहत और डेली रूटीन पर ध्यान देना अवश्यक है।
क्या करें: किसी भी काम को सोच-समझ कर करें।
क्या न करें: मन में बात न रखें।
Lucky Charm: चांदी का सिक्का

कुंभ: इस सप्ताह कुछ नया सीखने और खुद को ग्रूम करने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। लाइफ में जो नए मौके मिल रहे हैं उनका फायदा उठाइए। अपने रिश्तों के साथ तालमेल बिठाने में कामयाब होंगे। पास्ट के कुछ अनसुलझे मुद्दे दोबारा आपके सामने आ सकते हैं। पैसों के मैनेजमेंट, जॉइंट इन्वेस्टमेंट और इमोशनल लाइफ पहले से बेहतर होगी।
क्या करें: मसूर के 3 दाने जमीन में गाड़ दें।
क्या न करें: किया हुआ वादा न तोड़ें।
Lucky Charm: नीला रुमाल

मीन: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा और शिक्षा में सफलता मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस वीक दोस्तों और करीबियों के साथ आपका मिलना-जुलना बढ़ेगा, जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।  रिश्तों में मधुरता और आर्थिक स्थिरता आएगी। नए संपर्क और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। कारोबारी सफलता मिलेगी।  
क्या करें: किसी बुक या डायरी के पन्ने पर लाल चंदन लगाएं।
क्या न करें: मिले हुए मौकों को न ठुकराएं।
Lucky Charm: पीला चंदन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News