Weekly Good Luck (22.06.2026 से 28.06.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 06:35 PM (IST)
मेष राशि वालों लोग इस वीक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य दें। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 5
लकी रंग: पिंक
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहितों को कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। जरूरी कार्यों के प्रति लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है।
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
लकी नंबर: 7
लकी रंग: सफेद
मिथुन राशि वालों करियर के लिहाज से यह हफ्ता मिलाजुला प्रभाव देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है। इस राशि की महिलाएं आज दिन भर काम में व्यस्त रहेंगी। बड़े बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
लकी नंबर: 3
लकी रंग: हरा
कर्क राशि वालों यह वीक किसी पुराने मित्र से आपकी बहस हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके शब्द किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।
लकी नंबर: 2
लकी रंग: सिल्वर
सिंह राशि वालों यह सप्ताह शानदार रहेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पति पत्नी के आपसी भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। किसी दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। काम की अधिकता के कारण थकावट और सिर दर्द हो सकता है।
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
लकी नंबर: 1
लकी रंग: सुनहरा या लाल
कन्या राशि वालों यह वीक आपके लिए ठीक ठाक ही रहेगा। काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रह सकता है। बच्चे आज खूब मौज मस्ती करेंगे। शाम तक आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
लकी नंबर: 6
लकी रंग: हल्का नीला
तुला राशि वालों यह हफ्ता आपके शांतिदायक रहेगा। ऑफिस में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में बड़ों से प्यार मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, पेट खराब होने के योग हैं।
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।
लकी नंबर: 8
लकी रंग: आसमानी
वृश्चिक राशि वालों यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आपके पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। मन खुश रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडेंट्स आज रिलेक्स फील करेंगें। इस राशि के बुजुर्गों को आज कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
लकी नंबर: 9
लकी रंग: मैरून
धनु राशि वालों यह वीक आपका घर के कामकाज में बीतेगा। भागदौड़ लगी रहेगी। व्यापारियों को धन लाभ होने के आसार है। बच्चे सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकान हो सकती है।
उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
लकी नंबर: 4
लकी रंग: पीला
मकर राशि वालों कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में माहौल सकारात्मक बना रहेगा। बच्चे खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। आप अपने लवर को शादी का proposal भेज सकते है। सेहत अच्छी रहेगी। किसी दोस्ते के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
उपाय: शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 11
लकी रंग: गहरा नीला
कुंभ राशि वालों आर्थिक मामलों में पहले की अपेक्षा कुछ सुधार होगा। निजी संबंधों में नाराजगी पैदा हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। छात्र विदेश में सैटल होने की बात परिवार के आगे रख सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय: बहते पानी में काले तिल प्रवाहित करें।
लकी नंबर: 10
लकी रंग: बैंगनी
मीन राशि वालों यह वीक आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले बड़ों से विचार- विमर्श अवश्य करें। उधार के लेन-देन से बचें।। किसी भी पारिवारिक फैसले से पहले जीवनसाथी की राय जरूर लें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।
लकी नंबर: 12
लकी रंग: केसरिया
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
