Weekly Good Luck (25.05.2026 से 31.05.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 02:01 PM (IST)
मेष राशि (Aries)
इस हफ्ते आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेहनत करेंगे तो रुके काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी और अधूरे चल रहे कामों में जीत हासिल होगी।
क्या करें: प्रतिदिन उगते सूर्य को अर्घ्य दें।
क्या न करें: पानी को व्यर्थ न बहाएं।
गुडलक टिप: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। खूब सारी खुशियां बरसने वाली हैं। अधूरे कामों में गती आएगी।
गुडलक टिप: गाय को हरा चारा खिलाएं।
क्या करें: दान-पुण्य करते रहें।
क्या न करें: आलस न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini)
करियर अथवा व्यापार में नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। पुराना निवेश बड़ा लाभ देगा।
क्या करें: ध्यान, पूजा और रचनात्मक कार्य करें।
क्या न करें: कल्पनाओं में ज्यादा न खोएं।
गुडलक टिप: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
भावनात्मक निर्णय लेने से बचें, दिल के बजाय दिमाग से काम लें। यात्रा शुभ रहेगी। किसी अपरिचित पर विश्वास न करें, कोई अपनी बातों में आपको फंसा सकता है।
क्या करें: पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
क्या न करें: लोगों पर जल्दी भरोसा न करें।
गुडलक टिप: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
सिंह राशि (Leo)
सफलता पाने के लिए खूब संघर्ष और मेहनत करनी पड़ेगी। तीक्ष्ण बुद्धि और ज्ञान के बल पर बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य पूरे होंगे।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: निराशावादी सोच से बचें।
गुडलक टिप: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
इस वीक दिल सोने की तरह पवित्र रहेगा। किस्मत के बेहद धनी रहेंगे। बुद्धिमानी और सकारात्मकता कूट-कूट कर भरी रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।
क्या करें: अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति पर भरोसा रखें।
क्या न करें: पानी बर्बाद न करें।
गुडलक टिप: तुलसी में घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
तुला राशि (Libra)
रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका संचार अच्छा होगा, छवि सुधरेगी। साझेदारी के बिजनेस में सावधान रहें।
क्या करें: जरूरतमंदों को ठंडा जल दें।
क्या न करें: अनियमित दिनचर्या न रखें।
गुडलक टिप: मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)
पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस और करियर दोनों ही क्षेत्रों में उन्नति हासिल करेंगे। नई जगह जॉब स्विच करने के चांस हैं।
क्या करें: थकान और तनाव से बचने के लिए नींद पूरी करें।
क्या न करें: जिम्मेदारियों से भागने से बचें।
गुडलक टिप: हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8
धनु राशि (Sagittarius)
इस सप्ताह योजनाएं सफल होने के पूरे आसार हैं। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। घर-परिवार में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
क्या करें: कलह से बचें।
क्या न करें: दूसरों से किए वादे न तोड़ें।
गुडलक टिप: केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर राशि (Capricorn)
निवेश के लिए समय अच्छा है। परिवार में खुशियां रहेंगी। सहकर्मियों का सहयोग मानसिक राहत देगा। नई उपलब्धियां हासिल होंगी।
क्या करें: फल का दान करें।
क्या न करें: जरूरत से ज्यादा कठोर न बनें।
गुडलक टिप: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
कुंभ राशि (Aquarius)
नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। पैतृक संपत्ती से लाभ मिलेगा।
क्या करें: अन्न का दान करें।
क्या न करें: अहंकार न करें।
गुडलक टिप: जरूरतमंदों को काले वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
मीन राशि (Pisces)
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ने के पूरे आसार हैं।
क्या करें: थोड़े लेकिन अच्छे मित्रों का साथ रखें।
क्या न करें: प्यासे को पानी पिलाने से इंकार न करें।
गुडलक टिप: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
